फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Minister Vijayvargiya became a shopkeeper, weighed goods for customers at his ancestral shop

Indore: मंत्री विजयवर्गीय बने दुकानदार, पुश्तैनी दुकान पर ग्राहकों को तौल कर दिया सामान

Tue, 29 Oct 2024 06:41 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 29 Oct 2024 06:41 PM IST
सार

मंत्री करीब एक घंटे तक अपनी दुकानों पर बैठे। मीडियाकर्मियों से चर्चा में उन्होंने कहा कि किराने की दुकान 40 साल से ज्यादा पुरानी है। वह पहले घर के आगे के कमरे में संचालित होती थी। मेरी माता अयोध्याबाई विजयर्गीय दुकान संभालती थी।

विज्ञापन
Indore: Minister Vijayvargiya became a shopkeeper, weighed goods for customers at his ancestral shop
नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय - फोटो : amar ujala

विस्तार

मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने धनतेरस पर अपनी पुश्तैनी दुकान पर ग्राहकों को सामान बेचा। वे दोपहर में नंदानगर स्थित दुकान पर पहुंचे। पहले उन्होंने पूजा की। इसके बाद वे ग्राहकों को सामान बेचने लगे। विजयवर्गीय ने सामान की ग्राहकों से सामान की लिस्ट ली।

विज्ञापन


 

 इसके बाद शक्कर, तेल, घी व अन्य सामग्री के पैकेट तैयार कर उन्हें तौला और फिर ग्राहकों से पैसे लिए। मंत्री करीब एक घंटे तक अपनी दुकानों पर बैठे। मीडियाकर्मियों से चर्चा में उन्होंने कहा कि किराने की दुकान 40 साल से ज्यादा पुरानी है। वह पहले घर के आगे के कमरे में संचालित होती थी। मेरी माता अयोध्याबाई विजयर्गीय दुकान संभालती थी। हम बच्चे भी उनका दुकान में हाथ बंटाते थे।

विज्ञापन



हर साल मैं धन तेरस पर दुकान पर आकर ग्राहकों से मिलता हूँ,दुकान के ग्राहक भी परंपरागत है। जिनके माता-पिता हमारे यहां किराना लेते आते थे, उनकी संतानें भी हमारे यहां से ही सामान लेती है। मंत्री विजयवर्गीय ने धनतेरस की लोगों को शुभकामनाएं देते हुए लोकल फार वोकल पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्वदेशी वस्तुएं इस दीपावली पर खरीदे।
विज्ञापन
विज्ञापन



गरीब तबका भी इस समय फुटपाथ, सड़कों पर सामान बेचकर त्यौहार मनाने के लिए कमाता है। हमें उन लोगों को भी ध्यान रखना चाहिए। विदेशी वस्तुएं हमने खरीदी तो विदेशी कंपनियों को फायदा होगा। विजयवर्गीय ने अन्य सवालों के जवाब भी दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed