फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Minister Shah said that he will decide on his resignation after talking to the Home Minister, he reach

Indore: मंत्री शाह बोले- गृहमंत्री से बात करने के बाद करूंगा इस्तीफे पर फैसला, रात को पहुंचे हरसूद

Thu, 15 May 2025 09:12 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 15 May 2025 09:12 AM IST
सार

मानपुर पुलिस ने प्रकरण दर्ज करने में भी देरी लगाई। सात बजे से थाने में वरिेष्ठ अफसर बैठे हुए थे, लेकिन एफआईआर का ड्राॅफ्ट भोपाल से बनकर आया। इसके बाद रिपोर्ट लिखी गई। रिपोर्ट में कोर्ट की टिप्पणी का उल्लेख किया गया। 

विज्ञापन
Indore: Minister Shah said that he will decide on his resignation after talking to the Home Minister, he reach
मंत्री विजय शाह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सैन्य अफसर सोफिया कुरैशी को लेकर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले मोहन सरकार के मंत्री विजय शाह विपक्ष के निशाने पर तो है ही लेकिन भाजपा के ही ज्यादातर नेता खुश नहीं है, लेकिन वे भाजपा उनसे इस्तीफा नहीं ले पाई और न ही मंत्री शाह इस्तीफे के लिए राजी है। देर रात वे भोपाल से अपने विधानसभा क्षेत्र हरसूद के गेस्ट हाउस पहुंचे।

विज्ञापन

 

वहां वे अपने समर्थकों से मिले। उनके खिलाफ मानपुर थाने में प्रकरण दर्ज होने की जानकारी समर्थकों ने दी, लेकिन वे बोले कि वे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से बात करेंगे। इसके बाद वे इस्तीफा पर फैसला लेंगे। वे रात को गेस्ट हास में रुके और सुबह फिर अपने समर्थकों से मिले।

विज्ञापन

गैरजमानती धारा में केस दर्ज
मानपुर पुलिस ने प्रकरण दर्ज करने में भी देरी लगाई। सात बजे से थाने में वरिेष्ठ अफसर बैठे हुए थे, लेकिन एफआईआर का ड्राॅफ्ट भोपाल से बनकर आया। इसके बाद रिपोर्ट लिखी गई। रिपोर्ट में कोर्ट की टिप्पणी का उल्लेख किया गया।देश की अखंडता को खतरे में डालने की धारा में मंत्री के खिलाफ दर्ज प्रकरण गैर जमानती है। इसमें सात साल की सजा भी संभव है। अन्य धारा मेें धर्म, जाति और भाषा के आधार पर वैमनस्य फैलाने का केस भी बना। गुरुवार को इस मामले में कोर्ट में सुनवाई होगी। जिसमें पुलिस प्रकरण दर्ज होने की जानकारी रखेगी। प्रकरण दर्ज होने से पहले मंत्री ने एक वीडियो जारी कर फिर माफी मांगी है। कोर्ट में माफीनामा भी पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed