फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Minister Shah's harsh words cost him dearly, FIR prepared at police station

Indore: मंत्री शाह को भारी पड़े कर्नल सोफिया पर बिगड़े बोल, मानपुर थाने में एफआईआर दर्ज

Wed, 14 May 2025 11:50 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 14 May 2025 11:50 PM IST
सार

इंदौर के समीप मानपुर में आयोजित हलमा कार्यक्रम में मंत्री शाह ने कहा था कि जिन आंतकियों ने पहलगाम में लोगों को मारा, उनके कपड़े उतरवाए। उन आंतकियों ने हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा।प्रधानमंत्री ने उन्हीं की बहन को भेजकर उनकी ऐसी-तैसी करवाई।

विज्ञापन
Indore: Minister Shah's harsh words cost him dearly, FIR prepared at police station
मंत्री विजय शाह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोहन सरकार के मंत्री विजय शाह को मानपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर आपत्तिजनक बयान देना भारी पड़ रहा है। शाह के खिलाफ इंदौर के मानपुर थाने में एफआईआर दर्ज हो गई है। 

विज्ञापन

बुधवार दोपहर हाईकोर्ट जबलपुर के जस्टिस अतुल श्रीधरन और जस्टिस अनुराधा शुक्ला की पीठ ने डीजीपी को मंत्री पर एफआईआर करने के आदेश दिए थे। इसके बाद पुलिस अफसर सक्रिय हुए। मंत्री शाह ने इंदौर जिले के मानपुर में आपत्तिजनक बातें कहीं थी। इस कारण मूल प्रकरण यहां दर्ज किया गया है। उधर, कांग्रेस ने भी भोपाल में थाने में जाकर मंत्री शाह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मानपुर थाने में शाम से ही पुलिस अफसर मौजूद थे। सूत्रों के अनुसार एफआईआर का ड्रॉफ्ट भोपाल से तय हुआ। इसके बाद प्रकरण दर्ज किया गया। रात को मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से भी एक्स पर इस मामले पर पोस्ट डाली गई। इसमें कहा गया कि हाईकोर्ट के आदेश का पालन करते हुए मुख्यमंत्री ने मंत्री विजय शाह के बयान के संदर्भ में कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। देर रात शाह के खिलाफ धारा 152, 196(1) (ख), 197 (1) (ग) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह कहा है हाईकोर्ट ने
मंत्री विजय शाह द्वारा दिए गए बयान में प्रथम दृष्टया मुस्लिम धर्म के सदस्यों और अन्य व्यक्तियों के बीच वैमनस्य और दुश्मनी या घृणा या दुर्भावना की भावना पैदा करने की प्रवृत्ति है, जो उसी धर्म से संबंधित नहीं हैं। उच्च न्यायालय मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को निर्देश देता है कि वह मंत्री विजय शाह के खिलाफ बीएनएस की धारा 152, 196(1)(बी) और 197(1)(सी) के तहत अपराधों के लिए तत्काल एफआईआर दर्ज करें। एजी कार्यालय को निर्देश दिया जाता है कि यह आदेश तत्काल राज्य के पुलिस महानिदेशक कार्यालय को प्रेषित किया जाए।


यह बोले थे मंत्री शाह कर्नल सोफिया के बारे में
इंदौर के समीप मानपुर में आयोजित हलमा कार्यक्रम में मंत्री शाह ने कहा था कि जिन आतंकियों ने पहलगाम में लोगों को मारा, उनके कपड़े उतरवाए। उन आतंकियों ने हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा। प्रधानमंत्री ने उन्हीं की बहन को भेजकर उनकी ऐसी-तैसी करवाई। मामला जब गरमाने लगा तो भाजपा संगठन ने मंत्री शाह को तलब किया। वे हवाई चप्पल में पार्टी के भोपाल स्थित प्रदेश कार्यालय पहुंचे और वरिष्ठ नेतागणों की डांट खाने के बाद अपने बयान पर खेद प्रकरण करते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed