फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Minister Nagar Singh said- If I am given the responsibility of the Forest Ministry, I am ready to take

Indore: मंत्री नागर सिंह बोले- यदि मुझे वन मंत्रालय का दायित्व सौंपा जाए तो मैं संभालने के लिए तैयार

Fri, 29 Nov 2024 07:05 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 29 Nov 2024 07:05 PM IST
सार

मंत्री नागर सिंह चौहान ने कहा कि वन मंत्रालय किसे देना है। यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। अगर मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी जाती है तो मैं उसे लेने के लिए तैयार हुं।

विज्ञापन
Indore: Minister Nagar Singh said- If I am given the responsibility of the Forest Ministry, I am ready to take
मंत्री नागर सिंह चौहान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विजयपुर उपचुनाव में राम सिंह रावत की हार के बाद वन मंत्रालय पद पाने के लिए कई विधायक व मंत्री लांबिंग कर रहे है। इसमें नागर सिंह चौहान और विजय शाह सबसे आगे है। पहले नागर सिंह चौहान के पास वन मंत्रालय था। शुक्रवार को एक बैठक के सिलसिले में इंदौर आए मंत्री नागर सिंह चौहान ने कहा कि वन मंत्रालय किसे देना है, यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। अगर मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी जाती है तो मैं उसे लेने के लिए तैयार हूं

विज्ञापन


दिल्ली में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात को लेकर उन्होंने कहा कि दिल्ली और भोपाल अक्सर जाना होता है। मेरी पत्नी सांसद है। इस कारण दिल्ली जाना हुआ। विकास के मुद्दे व मंत्रिमंडल को लेकर भी चर्चा हुई। पहले नागर सिंह चौहान के पास वन और अनुसूचित कल्याण विभाग था। रामनिवास रावत के भाजपा में आने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार में उन्हें मंत्री बनाया गया और वन मंत्रालय नागर सिंह चौहान से लेकर उन्हें सौंपा गया।
विज्ञापन

मंत्रालय लिए जाने से तब नागर सिंह चौहान काफी नाराज थे और अपनी बात रखने दिल्ली भी गए थे। हालांकि, वरिष्ठ नेतागणों से बात करने के पश्चात वे मान गए थे। लोकसभा चुनाव के समय भाजपा संगठन ने उनकी पत्नी अनिता चौहान को रतलाम-झाबुआ सीट से लोकसभा उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया को चुनाव हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed