फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Medical test of passengers started in Indore for Amarnath Yatra, registration will be done after medic

Indore: अमरनाथ यात्रा के लिए इंदौर में यात्रियों का मेडिकल टेस्ट शुरू, मेडिकल के बाद होगा पंजीयन

Sat, 13 Apr 2024 08:27 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 13 Apr 2024 08:27 PM IST
सार

इंदौर मेें अमरनाथ यात्रा को लेकर काफी उत्साह है। इंदौर के कुछ मंडल अमरनाथ यात्रा में लंगर भी संचालित करते है। शनिवार से यात्रा के लिए शुरू हुए टेस्ट में शामिल होने के लिए सुबह छह बजे से ही लोग जिला अस्पताल पहुंच गए थे।

विज्ञापन

विस्तार

इंदौर से हजारों लोग हर साल अमरनाथ यात्रा के लिए जाते हैै। इस साल यात्रा 29 जून से शुरू होगी। यात्रा का पंजीयन वे लोग ही करा पाएंगे, जो स्वस्थ्य है। पंजीयन के पहले स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल टेस्ट शुरू किया है।शनिवार से जिला अस्पताल में मेडिकल टेस्ट शुरू हुआ।

विज्ञापन


डाक्टरों की पैनल ने जांच की और अब वे रिपोर्ट तैैयार करेंगे। पैनल से मिले फिटनेस सर्टिफिकेट के आधार पर लोग अमरनाथ यात्रा केे लिए पंजीयन करा सकेंगे। पहले इंदौर मेें जेएंडके बैंक के जरिए पंजीयन होते थे, लेकिन अब आनलाइन यात्रा के लिए पंजीयन हो रहे है। सरकार ने अमरनाथ यात्रा के लिए उम्र भी तय की है। 13 वर्ष से लेकर 70 वर्ष की आयुवर्ग के लोग यात्रा कर सकते है।

विज्ञापन

इंदौर मेें अमरनाथ यात्रा को लेकर काफी उत्साह है। इंदौर के कुछ मंडल अमरनाथ यात्रा में लंगर भी संचालित करते है। शनिवार से यात्रा के लिए शुरू हुए टेस्ट में शामिल होने के लिए सुबह छह बजे से ही लोग जिला अस्पताल पहुंच गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


डाक्टरों ने उनका टेस्ट किया। सप्ताहभर के भीतर टेस्ट के आधार पर सर्टिफिकेट यात्रियों को मिल जाएंगे। उस सर्टिफिकेट के आधार पर पंजीयन हो सकेंगे। 29 जून से शुरू होने वाली यात्रा में दो रुट होंगे। पंजीयन के समय यात्री दोनों में से किसी एक रुट का विकल्प चुन सकते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed