{"_id":"64cba943f1c509cf910dd2b3","slug":"indore-mayor-pushyamitra-bhargav-bus-travel-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: बस में बैठे महापौर, अगले यात्री ने थूका तो भड़के, पीछे वाले ने उन्हें ही सुना दी खरी-खोटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: बस में बैठे महापौर, अगले यात्री ने थूका तो भड़के, पीछे वाले ने उन्हें ही सुना दी खरी-खोटी
Thu, 03 Aug 2023 06:48 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Thu, 03 Aug 2023 06:48 PM IST
सार
बस में सफर के दौरान महापौर पर भड़का बुजुर्ग यात्री, बोला कई बार आपसे भी शिकायत की पर काम नहीं हुए
विज्ञापन
बस में यात्रियों से बात करते महापौर।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आज मेयर इन कौंसिल की बैठक में निगम मुख्यालय में सम्मिलित होने के लिए फूटी कोठी चौराहे से एमजी रोड थाना चौराहे तक लोक परिवहन बस में सफर किया। इस दौरान महापौर ने शहर के नागरिकों से बात कर उनकी समस्याएं जानी। जब वे नागरिकों से बात कर रहे थे तभी उनके आगे की सीट पर बैठे व्यक्ति ने बस में से थूक दिया। इस पर वे नाराज हुए और तुरंत चालान कटवाया। इसके बाद उनके पीछे बैठे बुजुर्ग ने उन पर ही अपनी नाराजगी भी जाहिर कर दी। उसने कहा कि वह कई दिनों से अपने वार्ड की पार्षद की शिकायत कर रहा है लेकिन कोई सुनने ही नहीं आता। उसने कहा कि वह अपने वार्ड के कामों के लिए आपसे भी कई शिकायत कर चुका है लेकिन फिर भी एक्शन नहीं लिया गया।
महापौर भार्गव द्वारा बस में सफर के दौरान सहयात्रियों से बस में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में चर्चा करते हुए पूछा कि प्रतिदिन बस अपने नियत बस स्टॉप पर समय पर आती है। बस सफर के दौरान वाहन चालक द्वारा बस निर्धारित रूट पर समय सीमा में पहुंचती है और बस की स्पीड कैसी रहती है, साथ ही वाहन चालक तथा कंडक्टर का व्यवहार आमजन के साथ कैसा रहता है संबंधित जानकारी यात्रियों से ली गई। इसके साथ ही लोक परिवहन के लिए जारी महापौर पास के संबंध में भी छात्र-छात्राओं से जानकारी ली गई तथा अन्य सहयात्रियों से लोक परिवहन बस में सफर के संबंध में भी चर्चा की गई।
ओवरलोड थी बस फिर भी कुछ नहीं कहा
महापौर जिस बस में सफर कर रहे थे वह भी ओवरलोड थी लेकिन उन्होंने किसी से कुछ नहीं कहा। उन्होंने इस दौरान यात्रियों से पब्लिक ट्रांसपोर्ट में आने वाली परेशानियों के बारे में चर्चा की। कहा कि आपकी समस्याओं का जल्द हल निकलेगा।