फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Married woman hanged herself ten months after marriage, accused in-laws of harassment

MP News: बाथरूम में घुसी महिला नहीं निकली बाहर, गेट तोड़ा तो परिजनों के उड़ गए होश, 10 महीने पहले हुई थी शादी

Thu, 04 Sep 2025 11:37 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 04 Sep 2025 11:37 AM IST
सार

इंदौर में शादी के दस महीने बाद एक विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। मायके पक्ष ने पति और जेठ समेत अन्य पर उसे प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि हमें सुसाइड की जानकारी भी देर से दी गई।

विज्ञापन
Indore: Married woman hanged herself ten months after marriage, accused in-laws of harassment
कोमल शुक्ला ने फांसी लगाकर दी जान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के खुड़ैल क्षेत्र में एक महिला ने आत्महत्या कर ली। महिला की शादी को सिर्फ दस महीने हुए थे और अब उसने खौफनाक कदम उठा लिया। शादी के बाद महिला अपने ससुराल में रहने इंदौर आई थी। आरोप है कि ससुराल वाले उसे ताने मारते थे, प्रताड़ित करते थे। भाई और भाभी से बात भी नहीं करने देते थे। पति भी आए दिन उससे विवाद करता था। इस सब से परेशान होकर नवविवाहिता कोमल शुक्ला ने फांसी लगा ली।

विज्ञापन


कोमल शुक्ला के परिजनों का आरोप है कि पति बीरबल मिश्रा और जेठ उनकी बेटी को लगातार परेशान करते थे। उसने इस बात का जिक्र कई बार अपनी भाभी से कॉल पर बात करते हुए किया था। इस पर उसके भाई ने कोमल के पति और जेठ से बात कर उसे परेशान नहीं करने का आग्रह किया था। इसके बाद भी उन्होंने कोमल को प्रताड़ित करना जारी रखा। भाई ने बताया कि कोमल की आत्महत्या की खबर भी उन्हें देर से दी गई। सुबह करीब 5 बजे कोमल ने फांसी लगाई थी, लेकिन हमें इसकी जानकारी सुबह 11 बजे कॉल कर दी गई। इसके बाद लखनऊ से भाई और अन्य रिश्तेदार इंदौर पहुंचे।
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Indore News: इंदौर की बस्तियां डूबी, तालाब ओवरफ्लो, सड़कों पर नदियों जैसा मंजर

विज्ञापन
विज्ञापन

शावर से लगाया फांसी का फंदा
ससुरालवालों ने बताया कि कोमल ने घर के बाथरूम में लगे शावर पर फांसी का फंदा लगाया और उस पर लटकर जान दे दी। वह काफी देर तक बाथरूम से नहीं निकली, तो उसे आवाज दी। कोई जवाब नहीं मिलने पर दरवाजा तोड़कर देखा को उस शव शावर से लटक रहा था। इसके बाद उसे बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 


ये भी पढ़ें: 'हम आदिवासी हैं, हिंदू नहीं', मैं यह गर्व से कहता हूं; काग्रेस नेता  उमंग सिंघार का बड़ा बयान

पुलिस कर रही जांच 
खुडैल थाना पुलिस ने बताया कि फिलहाल मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चलेगा। कोमल के पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस उसके मोबाइल की जांच करेगी। अगर, आत्महत्या से पहले कोई ऑडियो, वीडियो या चैट रिकॉर्ड की गई होगी, तो उससे स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। महिला के पति बीरबल मिश्रा का बिजनेस है। परिजनों से लिए गए प्रारंभिक बयानों में फिलहाल कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed