फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore Manmad rail project: Indore-Manmad rail line gets approval, 309 km rail line will be laid

Indore Manmad rail project: इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन को मिली मंजूरी, 309 किलोमीटर की रेल लाइन बिछेगी

Mon, 02 Sep 2024 04:33 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 02 Sep 2024 04:33 PM IST
सार

 अभी इंदौर से गुजरात होकर ट्रेन मुबंई जाती है। इस परियोजना से निमाड़ क्षेत्र को भी लाभ होगा। इस परियोजना पर सरकार 18 हजार करोड रुपये खर्च करेेगी। इस परियोजना के महाराष्ट्र वाले हिस्से का काम शुरू हो चुका है। 

विज्ञापन
Indore Manmad rail project: Indore-Manmad rail line gets approval, 309 km rail line will be laid
इंदौर मनमाड़ रेल प्रोजेक्ट मंजूर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन परियोजना को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। 309 किलोमीटर लंबाई में रेल लाइन बिछाई जाएगी। इस परियोजना से इंदौर से मुंबई के बीच की दूरी कम हो जाएगी। अभी इंदौर से गुजरात होकर ट्रेन मुंबई जाती है। इस परियोजना से निमाड़ क्षेत्र को भी लाभ होगा। 

विज्ञापन


परियोजना पर केंद्र सरकार 18 हजार करोड़ रुपये खर्च करेगी। इस परियोजना के महाराष्ट्र वाले हिस्से का काम शुरू हो चुका है, लेकिन अब मध्य प्रदेश के हिस्से में भी काम होगा। पिछले साल इस परियोजना के लिए रेल मंत्रालय ने सर्वे भी कराया था।
विज्ञापन


डीपीआर हो चुकी है तैयार
इस प्रोजेक्ट की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट साल भर पहले ही तैयार हो गई थी। मनमाड़ से धुले के बीच 60 किलोमीटर लंबाई में काम शुरू हो चुका है। इस ट्रेक पर 300 से ज्यादा छोटे-बड़े ब्रिज, 25 से ज्यादा स्टेशन बनेंगे। इसके अलावा घाट सेक्शन में सुरंगें भी बनेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह जिलों को फायदा
इंदौर मनमाड़ रेल प्रोजेक्ट से इंदौर, धार, बड़वानी, खरगोन जिले को फायदा होगा। इसके अलावा महाराष्ट्र के धुले और नासिक जिले को भी फायदा होगा।पीथमपुर से रेल मार्ग से माल ढुलाई में आसानी होगी। इसके अलावा मांडू, महेश्वर जैसे पर्यटन क्षेत्र भी रेल केे नक्शे पर आ सकेंगे। निमाड़ के किसानों को अपनी उपज महाराष्ट्र तक पहुंचाने में आसानी होगी।


इंदौर से 100 किलोमीटर दूरी कम हो जाएगी

अभी इंदौर से मुबंई के बीच रेल मार्ग की दूरी 650 किलोमीटर हैै, लेकिन इंदौर मनमाड़ रेल लाइन के बाद दूरी 100 किलोमीटर घट जाएगी। इससे यात्रियों को समय और पैसे दोनों की बचत होगी।



रेलवे को भी फायदा होगा। सांसद शंकर लालवानी का कहना है कि इंदौर मनमाड़ रेल प्रोजेक्ट के लिए इंदौर संभाग और महाराष्ट्र के सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले थे। उन्होंने इस रेल लाइन के महत्व को समझा और प्रोजेक्ट मंजूर किया। अब इंदौर रेलवे का भी हब बन जाएगा। इंदौर से दक्षिण के राज्यों के अलावा महाराष्ट्र के राज्यों की कनेक्टिविटी हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed