फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Mani Holi celebrated with great pomp in Indore, officers threw colors on each other

Indore: इंदौर में धूमधाम से मनी होली, अफसरों ने एक दूसरे पर उड़ाए रंग-गुलाल

Mon, 25 Mar 2024 05:45 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 25 Mar 2024 05:45 PM IST
सार

लोग छतों से राह चलते लोगों पर गुब्बारों से रंग बरसा रहे थे। बच्चों की टोलियां रंगों से भरी पिचकारी लेकर होली खेलने निकल पड़ी थी। उन्हें पानी वाली होली खेलने में मजा आ रहा था। टाउनशिपों और कई काॅलोनियों में सामुहिक रुप से एकत्र होकर होली खेली गई।

विज्ञापन
Indore: Mani Holi celebrated with great pomp in Indore, officers threw colors on each other
कलेक्टर आशीष सिंह ने कीचड़ होली खेली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में होली का त्योहार उत्साह और मस्ती के साथ मनाया गया। सुबह से बच्चे रंग खेलने के लिए उत्साहित थे, तो युवा शहर के होटल, गार्डनों में आयोजित होली डीजे पार्टी में शामिल होने की तैयारी कर रहे थे। राजवाड़ा, मल्हारगंज क्षेत्र, जूनी इंदौर सहित मध्य और पश्चिमी क्षेत्र में होली का उत्साह ज्यादा नजर आया।

विज्ञापन

लोग छतों से राह चलते लोगों पर गुब्बारों से रंग बरसा रहे थे। बच्चों की टोलियां रंगों से भरी पिचकारी लेकर होली खेलने निकल पड़ी थी। उन्हें पानी वाली होली खेलने में मजा आ रहा था। टाउनशिपों और कई काॅलोनियों में सामुहिक रुप से एकत्र होकर होली खेली गई।

विज्ञापन

सुबह लोग उन रिश्तेदारों  और परिचितों के यहां भी होली का रंग डालने गए, जहां सालभर के भीतर किसी परिजन की मृत्यु हुई थी। कई लोग होली खेलने के बजाए आसपास के टूरिस्ट स्पाॅटों पर घूमने भी चले गए थे। उधर सड़कों पर पुलिस ने जांच अभियान भी चला रखा था। शराब पीकर वाहन चलाने वालों को रोका जा रहा था। शाम के समय पुलिस सड़को पर ज्यादा नजर आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

अफसरों ने भी खेली होली

कलेक्टर आशीष सिंह के बंगले पर भी होली की महफिल जमी। ढोलकों की थाप पर अफसर नाच रहे थे और एक दूसरे पर रंग-गुलाल बरसा रहे थे। बंगला परिसर में रंगों से भरी अलग-अलग कोठियां भी रखी थी। जिनमें अफसर एक दूसरे को डाल रहे थे। इस दौरान व्यंजनों और मिठाईयों का भी अफसरों ने लुत्फ लिया।

राजवाड़ा को तिरपाल से ढका

राजवाड़ा पर होली का माहौल सबसे ज्यादा नजर आया। रंगों से राजवाड़ा की दीवारें बदरंग न हो जाए, इसलिए उसके कुछ हिस्सों को तिरपाल से ढका गया था। रंगपंचमी के समय भी राजवाड़ा को चारों तरफ से कवर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed