फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore Man Killed in Pahalgam Terror Attack by Teenage Militants For Refusing Kalma

Indore News: 15 साल के बच्चे थे आतंकी, लोगों को मारने के बाद सेल्फी ली, कलमा पढ़वाया और खतना देखा

Thu, 24 Apr 2025 03:27 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 24 Apr 2025 03:27 PM IST
सार

Indore News: पहलगाम के आतंकी हमले में इंदौर के सुशील नथानियल की मौत हो गई, जिन्होंने अपनी पत्नी को बचाने के लिए सीने पर गोली खाई। उनकी पत्नी जेनिफर और बेटे ऑस्टिन ने वहां की दहशत बयां की। 

विज्ञापन
Indore Man Killed in Pahalgam Terror Attack by Teenage Militants For Refusing Kalma
परिवार से मिलने पहुंचे सीएम मोहन यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहलगाम में हुए आतंकी हमले में इंदौर के सुशील नथानियल की भी जान चली गई। वह अपनी पत्नी जेनिफर, बेटे ऑस्टिन और बेटी आकांक्षा के साथ पहलगाम गए थे। पत्नी ने कहा कि उन्होंने मेरी जान बचाने के लिए अपनी जिंदगी दे दी। मैंने बस इतना सुना, वहां जो व्यक्ति थे वो बहुत कम उम्र के थे। उन्होंने मेरे मिस्टर के पास बंदूक लगाकर बोला कि कलमा पढ़ो। मेरे मिस्टर ने कहा कि मैं तो क्रिश्चियन हूं, मुझे कलमा पढ़ना नहीं आता। मेरे पति ने बस इतना बोला ही था कि उनको धक्का दिया और बंदूक से गोली मार दी सीने पर।
विज्ञापन

विज्ञापन


मुझे बचाने के लिए उन्होंने अपने सीने पर गोली खा ली
सुशील का शव बुधवार रात इंदौर लाया गया। गुरुवार को सुबह उनका अंतिम संस्कार हुआ है। जेनिफर ने देर रात कहा कि आप आए इसके लिए शुक्रिया, पर मैं मेरे पति को जैसे ले गई थी वैसे लेकर नहीं आ पाई। मेरी जान बचाने के लिए उन्होंने अपने सीने पर गोली खाई। आतंकियों ने मंगलवार दोपहर करीब 2.45 बजे पहलगाम की बैसारन घाटी में पर्यटकों पर फायरिंग की, जिसमें 27 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में इटली और इजराइल का एक-एक पर्यटक और 2 स्थानीय नागरिक शामिल हैं। बाकी पर्यटक मध्यप्रदेश गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 साल के बच्चे थे आतंकी, सेल्फी ले रहे थे
पिता के अंतिम संस्कार के बाद बेटे ऑस्टिन ने भी दहशत के उन पलों को याद करते हुए अपना दर्द बयां किया। उन्होंने कहा कि आतंकी हर किसी से पूछ रहे थे कि मुस्लिम हो? जो मुस्लिम नहीं था उनको गोली मार दी। मेरे सामने उन्होंने दो लोगों को गोली मारी। उन्होंने पूछा, मुस्लिम? तो किसी ने हां बोला। इसके बाद आतंकी ने उससे कहा कि कलमा पढ़कर दिखाओ। कलमा पढ़ने के बाद कहा कि खतना नहीं है तुम्हारा और गोली मार दी। आतंकी 15-15 साल के बच्चे थे, वो वहां खड़े होकर सेल्फी ले रहे थे और अपने सिर पर कैमरा लगाकर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed