फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Malwa Mill Bridge's flaws were removed with asphalt, and pavement was demolished to remove waterloggin

Indore: डामर से दूर की मालवा मिल ब्रिज की खामियां, जलजमाव दूर करने के लिए तोड़ा फुटपाथ

Sat, 11 Oct 2025 08:35 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 11 Oct 2025 08:35 PM IST
सार

छह दिन पहले ब्रिज के एक तरफ के हिस्से में बेरिकेड लगा दिए गए और गेप को सीमेंट से भरने की कोशिश की। यह काम चलते ट्रैफिक के बीच दिन में किया गया। इसके अलावा ब्रिज की जल निकासी के लिए फुटपाथ तोड़ दिया और नाली बनाई।

विज्ञापन
Indore: Malwa Mill Bridge's flaws were removed with asphalt, and pavement was demolished to remove waterloggin
नए ब्रिज पर किया डामरीकरण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में मालवा मिल-पाटनीपुरा मार्ग पर बना नया ब्रिज लोकार्पण के बाद से ही अपनी खामियों के कारण लोगों के बीच चर्चा में रहा है। ब्रिज ट्रैफिक के लिए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के हाथों लोकार्पित हुआ और जब लोग चलने लगे तो उन्हें स्लैब और सड़क के गेप के कारण दचके लगने लगे। लोकार्पण के बाद शहर में तेज बारिश हुई  और ब्रिज पर पानी भर गया। सोशल मीडिया पर यह खामियां वायरल होने लगी। फिर निगम ने उन खामियों को किश्तों में दूर किया,क्योकि इन खामियों को लेकर नगर निगम की किरकिरी हो रही थी। इसके बाद अफसरों ने ठेकेदार एजेंसी पर अधूरे काम को पूरा करने के लिए दबाव बनाया।

विज्ञापन


येे खबर भी पढ़ें:  Indore News: भाई बना जल्लाद, बर्थडे पार्टी में जाने की जिद पर चाकुओं से गोदकर मार डाला
विज्ञापन

 

छह दिन पहले ब्रिज के एक तरफ के हिस्से में बेरिकेड लगा दिए गए और गेप को सीमेंट से भरने की कोशिश की। यह काम चलते ट्रैफिक के बीच दिन में किया गया। इसके अलावा ब्रिज की जल निकासी के लिए फुटपाथ तोड़ दिया और नाली बनाई, ताकि बारिश का पानी सीधे रैलिंग के नीचे से नाले में गिरे।

विज्ञापन
विज्ञापन



सीमेंट से गेप भरने का चलताऊ काम ज्यादा समय तक ट्रैफिक के सामने टिक नहीं पाया और फिर दचकों से वाहन चालकों को दो-चार होना पड़ा। आखिरकार निगम ने ब्रिज के दोनों हिस्सों में डामरीकरण कर दिया। जिस हिस्से में ब्रिज बना है, वहां दोनों तरफ की सड़कों को ढलान है। इसके चलते वहां वर्षाजल निकासी के लिए बड़ा चैंबर भी बनाया गया है।


आपको बता दें कि ब्रिज निर्माण के कारण आठ माह से पाटनीपुरा मार्ग बंद था। व्यापारियों का भी नगर निगम पर दबाव था कि वे दीपावली त्यौहार से पहले ब्रिज आवागमन के लिए खोलें। इस ब्रिज के निर्माण पर छह करोड़ रुपये खर्च हुए है। ब्रिज को छह लेन बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed