फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Mahadev's procession took place in Indore, rituals were performed in Shiva temples

Indore: इंदौर में महादेव की निकली सवारी, शिव मंदिरों में हुए अनुष्ठान

Mon, 04 Aug 2025 10:32 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 04 Aug 2025 10:32 PM IST
सार

भोले बाबा की सवारी का जगह-जगह मंच लगाकर स्वागत भी किया गया। दोपहर में ऐमजी रोड क्षेत्र में भाजपा विधायक गोलू शुक्ला की अगुवाई में कलश यात्रा निकाली गई। गांधी हाॅल से कृष्णपुरा तक निकली इस यात्रा में हजारों की संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।

विज्ञापन
Indore: Mahadev's procession took place in Indore, rituals were performed in Shiva temples
भोले बाबा की सवारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में चौथे सावन सोमवार के अवसर पर कई मंदिरों से महादेव की सवारी निकली, भक्ति भोले की भक्ति में ली नजर आए। कई सवारी में भोलेनाथ के कई स्वरूप में कलाकार आकर्षण का केंद्र रहे।

विज्ञापन

 

सावन सोमवार को इंदौर के शिव मंदिरों में अनेक आयोजन हुए। इसके अलावा जगह-जगह महादेव की सवारी भी निकली। नेहरू नगर स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर से बाबा महाकाल की सवारी निकली, सवारी में भोलेनाथ के कई स्वरूप में कलाकार सजे, वे आकर्षण का केंद्र रहे। शिव लीलाओं की प्रस्तुति भी थी। नंदी पर सवार होकर भगवान भोलेनाथ बने कलाकार भी थे। फूलों से सजी पालकी में भगवान महादेव दर्शन देने निकले।

विज्ञापन

 

भोले बाबा की सवारी का जगह-जगह मंच लगाकर स्वागत भी किया गया। दोपहर में ऐमजी रोड क्षेत्र में भाजपा विधायक गोलू शुक्ला की अगुवाई में कलश यात्रा निकाली गई। गांधी हाॅल से कृष्णपुरा तक निकली इस यात्रा में हजारों की संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। इस दौरान कुछ महिलाअेां के गले से चेन और मंगलसूत्र गायब हो गए। वे शाम को शिकायत लेकर एमजी रोड थाने पहुंची। पुलिस अफसरों को आशंका है कि यह किसी गैंग का काम है। अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गैंग का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed