फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Lokayukta raids premises of electricity company Chief Engineer; earnings found to be 258% higher than

Indore: बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, तनख्वाह से 258 प्रतिशत ज्यादा कमाई

Tue, 21 Jul 2026 08:54 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Tue, 21 Jul 2026 08:54 AM IST
सार

विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षण यंत्री शिवराम सेमिल के कुल नौ ठिकानों पर लोकायुक्त पुलिस ने छापा मारा। सेमिल को सेवाकाल में  दो करोड़ रुपये का वेतन मिला, जबकि अब तक छह करोड़ पचास लाख रुपये से अधिक की संपत्ति का पता चला है।

विज्ञापन
Indore: Lokayukta raids premises of electricity company Chief Engineer; earnings found to be 258% higher than
बिजली कंपनी के चीफ इंजीनियर के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा - फोटो : amar ujala

विस्तार

मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षण यंत्री शिवराम सेमिल के इंदौर, पीथमपुर, धार और मुरैना स्थित कुल नौ ठिकानों पर मंगलवार सुबह लोकायुक्त पुलिस ने एक साथ छापामार कार्रवाई की। प्रारंभिक जांच में सेमिल के पास वैध आय की तुलना में करोड़ों रुपये की अधिक संपत्ति होने के संकेत मिले हैं। लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 

लोकायुक्त के अनुसार शिवराम सेमिल ने अपने 33 वर्ष के सेवाकाल में वैध आय से कहीं अधिक संपत्ति अर्जित की है। जांच के दौरान इंदौर की सिलिकॉन सिटी स्थित सी-44 पर करीब एक करोड़ बीस लाख रुपये लागत का तीन मंजिला आलीशान मकान मिला। वहीं पीथमपुर सेक्टर-3 में पुत्र शुभम के नाम से शुभम इलेक्ट्रिकल नामक ट्रांसफार्मर निर्माण फैक्ट्री मिली, जिसकी अनुमानित लागत एक करोड़ पच्चीस लाख रुपये आंकी गई है।

विज्ञापन

 

जांच में यह भी सामने आया कि पुत्रवधू और अन्य परिजनों के नाम से कर्निश पावरजोन फर्म पंजीकृत है, जिसकी शेयर पूंजी पचास लाख रुपये है। फर्म के नाम पर पीथमपुर में दो औद्योगिक भूखंड खरीदे गए हैं, जिनमें से एक पर पुरानी फैक्ट्री संचालित है जबकि दूसरे पर नई फैक्ट्री का निर्माण चल रहा है। इस पर अब तक करीब एक करोड़ रुपये खर्च होना पाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

लोकायुक्त को धार जिले के उज्जैनी औद्योगिक क्षेत्र में दामाद और पुत्र के नाम से संचालित 'एस.एस. इलेक्ट्रिकल्स' फर्म भी मिली। यहां तीन औद्योगिक भूखंडों पर लगभग एक करोड़ पचास लाख रुपये का निवेश सामने आया है। इसी क्षेत्र में कृष्णा पावर के नाम से एक अन्य भूखंड पर फैक्ट्री निर्माण भी जारी मिला, जिस पर अब तक करीब दस लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। जांच के दौरान रिश्तेदार के नाम से संचालित 'ए-वन इलेक्ट्रिकल' फैक्ट्री भी मिली है, जिसमें करोड़ों रुपये के निवेश की जांच की जा रही है।

 

इंदौर में सप्तश्रृंगी नगर सिलिकॉन सिटी स्थित कार्यालय भवन पत्नी और पुत्र के नाम पर मिला, जिसकी गाइडलाइन कीमत साठ लाख रुपये आंकी गई है। इसके अलावा एयरपोर्ट रोड स्थित अंजनी नगर और देवास नाका क्षेत्र में भी फर्मों के कार्यालयों की तलाशी ली गई। ओमेक्स सिटी में पुत्रों के नाम से करीब बीस लाख रुपये का प्लॉट और शुभम इलेक्ट्रिकल के नाम पर लगभग पंद्रह लाख रुपये की महिंद्रा इलेक्ट्रिक कार भी मिली। मुरैना के रविदास नगर में करीब पचास लाख रुपये कीमत का दो मंजिला मकान भी जांच में सामने आया, जहां ग्वालियर लोकायुक्त की टीम ने तलाशी ली।

लोकायुक्त के अनुसार सेमिल को पूरे सेवाकाल में लगभग दो करोड़ रुपये का शुद्ध वेतन मिला, जबकि अब तक छह करोड़ पचास लाख रुपये से अधिक की संपत्ति और निवेश का पता चला है। जीवन-यापन का खर्च जोड़ने पर कुल व्यय सात करोड़ सोलह लाख रुपये से अधिक आंका गया है, जो वैध आय से लगभग 258 प्रतिशत अधिक है। इसी आधार पर भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018 की धारा 13(1)(बी) एवं 13(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। लोकायुक्त की टीमें इंदौर के चार, पीथमपुर के दो, धार जिले के उज्जैनी क्षेत्र के दो तथा मुरैना के एक ठिकाने पर कार्रवाई कर रही हैं।

Indore: Lokayukta raids premises of electricity company Chief Engineer; earnings found to be 258% higher than
अधीक्षण यंत्री शिवराम सेमिल - फोटो : amarujala

चार किलो चांदी और 300 ग्राम सोना मिला

 

 

पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षण यंत्री शिवराम सेमिल सोने-चांदी के भी शौकिन निकले। छापे में अफसरों ने चार किलो चांदी और 300 ग्राम सोना भी बरामद किया। इसके अलावा तीन लाख रुपये नकद थे। सोमिल ने ज्यादा पैसा अपने बेटों व रिश्तेदारों ने नाम पर निवेश किया था। सेमिल जिस मकान में रहते है। उसकी कीमत ही 1.20 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed