फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Lokayukta raids five locations of retired officer Dharmendra Singh Bhadoria, including Indore.

Indore: सेवानिवृत्त आबकारी अधिकारी भदौरिया के इंदौर सहित आठ ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा

Wed, 15 Oct 2025 10:29 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 15 Oct 2025 10:29 AM IST
सार

धर्मेंद्र सिंह भदौरिया तीन माह पहले ही सेवानिवृत हुए थे। अगस्त में वे सेवानिवृत होने के बाद इंदौर स्थित पलासिया के फ्लैट में रह रहे है। वर्ष 2020 में शराब ठेकों की नीलामी में की गई गड़बड़ी के कारण निलंबित हुए थे।

विज्ञापन
Indore: Lokayukta raids five locations of retired officer Dharmendra Singh Bhadoria, including Indore.
लोकायुक्त छापा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आलीराजपुर में पदस्थ रहे सेवानिवृत्त आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र सिंह भदौरिया के आठ ठिकानों पर लोकायुक्त विभाग ने छापा मारा है। अफसरों को बड़ी मात्रा में आय से अधिक संपत्ति का पता चला है। इंदौर में पलासिया स्थित फ्लैट के अलावा बिजनेस पार्क और एरोड्रम रोड स्थित दफ्तर में टीम पहुंची।

विज्ञापन


उनका पैतृक निवास ग्वालियर के इंद्रमणि नगर में भी है। वहां भी एक टीम पहुंची और दस्तावजों की जांच की। वहां भदौरिया के भाई व अन्य परिजन रहते हैं। अफसरों को भारी मात्रा में कैश, सोने चांदी के आभूषण, कृषि भूमि व अचल संपत्तियों का पता चला है। छापे में बड़ी मात्रा में नकद, एक किलो से ज्यादा सोना, महंगी गाड़ियों का भी पता चला है।
विज्ञापन


 खबर भी पढ़ें: Indore News: सूर्यकुमार यादव और पलक मुछाल ने 2000 बच्चों संग मनाई दिवाली, देखें दिल छू लेने वाली तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन माह पहले हुए थे सेवानिवृत्त
भदौरिया तीन माह पहले ही सेवानिवृत्त हुए। अगस्त में वे सेवानिवृत्त होने के बाद इंदौर स्थित पलासिया के फ्लैट में रह रहे हैं। वर्ष 2020 में शराब ठेकों की नीलामी में की गई गड़बड़ी के कारण निलंबित हुए थे।


एंबुलेंस लेकर पहुंची टीम
लोकायुक्त टीम दो चार पहिया वाहनों में पलासिया स्थित कैलाश कुंज अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 201 में पहुंची। दरवाजा खटखटाया तो धर्मेंद्र भदौरिया ने ही दरवाजा खोला। टीम ने छापे की जानकारी देकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी और अलमारी व अन्य दस्तावेजों को जांचना शुरू कर दिया। कई बार छापे के दौरान परिजन बीमारी का बहाना भी करने लगते है। इस कारण इस बार अफसर एंबुलेंस भी लेकर आए थे।


एक करोड़ से ज्यादा का कैश, डेढ किलो सोना

भदौरिया के इंदौर-ग्वालियर के ठिकानों पर मारे गए छापे के दौरान एक करोड़ रुपये से अधिक के नकद रुपये मिले है। जिसमे पांच हजार यूरो की विदेशी मुद्रा भी मिली है। इसके अलावा डेढ किलो सोन के बिस्किट, एक किलो सोने के आभूषण,दो किलो चांदी भी लोकायुक्त की टीम ने बरामद किए है। भदौरिया का बेटा सूर्यांश फिल्मों में भी निवेश करता था। इसमें भी भदौरिया की पैसा लगा है। भदौरिया व उनके परिवार के पांच लाॅकर भी है। गुरुवार को उन लाॅकरों को भी खोला जाएगा। भदौरिया के बेटे के मंहगी बाइकों को भी शौक है। वह भी फ्लैट के नीचे पार्क थी। भदौरिया के दो टाउनशिपों में प्लाॅट भी मिले। 


तनख्वाह दो करोड़,कमाए करोड़ रुपये

भदौरिया के नौकरी में लगने से सेवानिवृत होने तक के सेवाकाल में दो करोड़ रुपये की पगार उन्हें मिली, लेकिन छापे के दौरान आठ करोड़ रुपये के निवेश, खर्च का लिंक सामने आया है। अफसरों का कहना है कि भदौरिया ने नौकरी में भ्रष्टाचार से भी काफी संपत्ति अर्जित की।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed