फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Liquor worth 85 lakhs was being smuggled hidden in a cement container, police seized it

Indore: सीमेंट बिल्कर में छुपाकर लाई जा रही थी 85 लाख की शराब, पुुलिस ने पकड़ी

Sat, 23 Aug 2025 09:25 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 23 Aug 2025 09:25 PM IST
सार

पुलिस को सूचना मिली थी कि सीमेंट बिल्कर में शराब की तस्करी हो रही है। इसके बाद बायपास पर वाहन की घेराबंदी की गई। वाहन रोका तो चालक ने कहा कि सीमेंट भरी हुई है और गेट नहीं खुल सकता है। पुलिसकर्मियों ने जांच की तो शराब की 411 पेटियां रखी हुई थी। 

विज्ञापन
Indore: Liquor worth 85 lakhs was being smuggled hidden in a cement container, police seized it
इस वाहन में रखी थी शराब। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में गुजरात ले जाई जा रही अवैध शराब की 411 पेटियों से भरा एक वाहन इंदौर पुलिस ने पकड़ा। इस वाहन को सीमेंट बिल्कर कहा जाता है। वह सीमेंट की बोरियों के उपयोग में आता है, लेकिन उसमें शराब ले जाई जा रही थी। ट्रक चालक प्रेमाराम को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी शराब कहां अनलोड करने वाला था। इसका पता पुलिस लगा रही है। जब्त की गई शराब की कीमत 85 लाख रुपये से ज्यादा है।

विज्ञापन

 

पुलिस को सूचना मिली थी कि सीमेंट बिल्कर में शराब की तस्करी हो रही है। इसके बाद बायपास पर वाहन की घेराबंदी की गई। वाहन रोका तो चालक ने कहा कि सीमेंट भरी हुई है और गेट नहीं खुल सकता है। पुलिसकर्मियों ने जांच की तो उपर पत्तियां भरी हुई थी और नीचे शराब की 411 पेटियां रखी हुई थी। आरोपी प्रेमाराम राजस्थान के बाड़मेर का रहने वाला है।

विज्ञापन

 

पुलिस अफसरों को पता चला कि आरोपी शराब राजस्थान से लेकर आया था और गुजरात लेकर जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। बिल्कर मालिक का भी पता लगाया जा रहा है, ताकि शराब माफिया के नेटवर्क का पता चल सके। जब्त शराब की बोतलों को बैंच नंबर भी मिटा हुआ पाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed