फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Leopard fell into a well in Datoda village of Indore, Ralamandal forest department team rescued it and

Indore: इंदौर के दतोदा गांव में कुएं में गिरा तेंदुआ,रालामंडल वन विभाग की टीम ने बचाया, चिड़ियाघर लाए

Sat, 24 May 2025 08:29 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 24 May 2025 08:29 AM IST
सार

रेंजर योगेश यादव ने बताया तेंदुए को चिड़ियाघर लाकर पिंजरे में कुछ समय के लिए निगरानी में रखा गया है। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा। गर्मी बढ़ने पर तेंदुए भोजन और पानी की तलाश में जंगल से भटक कर मानवीय बसाहटों के पास आ जाते हैं।

विज्ञापन
Indore: Leopard fell into a well in Datoda village of Indore, Ralamandal forest department team rescued it and
तेंदुए को सुरक्षित कुएं से निकाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर जिले में कुएं में गिरे तेंदुए को वन विभाग ने जिंदा बाहर निकाला है। वह पानी से भरे कुएं में गिर गया था। पाइप के सहारे वह कुएं में रहा। सुबह जब किसान की नजर उस पर पड़ी तो वन विभाग को सूचना दी। पिंजरा डालकर उसे बाहर निकाला गया। संभवत: वह रात भर से कुएं में था।

विज्ञापन

ये खबर भी पढ़ें: ब्लड कैंसर से पीडि़त पिता ने बेटे को जहर देखकर खुद लगा ली फांसी, पत्नी की हो चुकी है मौत

विज्ञापन

इंदौर से करीब 20 किलोमीटर दूर दतोदा गांव के एक खेत के कुएं में तेंदुआ गिर गया था और ग्रामीणों की भीड़ इसके आस-पास जमा हो गई थी। इसकी सूचना मिलने पर वन विभाग ने बचाव दल भेजकर तेंदुए को पानी से भरे कुएं से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जब उसे इंदौर के चिड़ियाघर में लाए तो वह पिंजरे में बैठे-बैठे गुर्राता रहा

विज्ञापन
विज्ञापन

 

रेंजर योगेश यादव ने बताया तेंदुए को इंदौर के चिड़ियाघर लाकर पिंजरे में कुछ समय के लिए निगरानी में रखा गया है। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा। गर्मी बढ़ने पर तेंदुए भोजन और पानी की तलाश में जंगल से भटक कर मानवीय बसाहटों के पास आ जाते हैं।

 

वन विभाग ने शुक्रवार को एक तेंदुए का रेस्क्यू किया है। वे उसे चिड़ियाघर लेकर आए थे, जिस कुएं में तेंदुए गिरा था, वह बहुत गहरा बताया जा रहा है। तेंदुए के शरीर की जांच की। उसे किसी भी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई है। कुछ दिनों की निगरानी के बाद तेंदुए को जंगल में छोड़ने के लिए वन विभाग के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed