फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore-learner-driving-license-online-test-new-rules-23-october-2026

इंदौर: ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी, फर्जीवाड़ा रोकने के लिए कल से बदलेंगे आरटीओ के नियम

Thu, 22 Oct 2026 08:17 AM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Thu, 22 Oct 2026 08:17 AM IST
सार

इंदौर समेत पूरे प्रदेश में लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस की ऑनलाइन परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए 23 अक्टूबर से नया मॉड्यूल लागू हो रहा है जिसमें फेस ऑथेंटिकेशन और कैमरे से निगरानी कर फर्जीवाड़े को पूरी तरह से रोका जाएगा।

विज्ञापन
indore-learner-driving-license-online-test-new-rules-23-october-2026
इंदौर में वाहनों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए बड़ा बदलाव किया जा रहा है। अब आवेदक के स्थान पर किसी अन्य व्यक्ति द्वारा ऑनलाइन परीक्षा देने की गुंजाइश खत्म की जा रही है। अगामी 23 अक्टूबर से प्रस्तावित इस नई व्यवस्था में टेस्ट के दौरान कैमरे से निगरानी रखी जाएगी और आधुनिक तकनीक के माध्यम से आवेदक की पहचान की जाएगी। इससे एजेंटों के माध्यम से परीक्षा पास कराने वाले फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी तथा पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष बनेगी।
विज्ञापन


एनआईसी और सारथी पोर्टल का नया मॉड्यूल
आरटीओ प्रदीप शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र ने परिवहन मंत्रालय के सारथी पोर्टल के लिए लर्नर लाइसेंस टेस्ट का एक नया मॉड्यूल तैयार किया है। इस प्रणाली में फेस ऑथेंटिकेशन और कैमरा आधारित निगरानी की तकनीक का उपयोग किया जाएगा। इसके अलावा परीक्षा की सुरक्षा को और पुख्ता करने के उद्देश्य से सैफ एग्जाम ब्राउजर का उपयोग होगा जिससे टेस्ट के दौरान होने वाली किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोका जा सके।
विज्ञापन


फर्जीवाड़े और ओटीपी के दुरुपयोग पर अंकुश
मौजूदा व्यवस्था में आवेदकों के आधार विवरण और मोबाइल पर आने वाले ओटीपी को एजेंटों के साथ साझा किए जाने की शिकायतें आती रही हैं। अधिकतर मामलों में एजेंट आवेदक से ओटीपी प्राप्त करके खुद ही ऑनलाइन परीक्षा देकर उसे पास करा देते हैं। इस वजह से लाइसेंस प्राप्त करने वाले व्यक्ति के यातायात नियमों के वास्तविक ज्ञान का पता नहीं चल पाता है। वर्तमान में लर्निंग लाइसेंस की ऑनलाइन परीक्षा में 10 सवाल पूछे जाते हैं जिनमें से पास होने के लिए 6 सही जवाब देना अनिवार्य है। नई प्रणाली में कैमरा निगरानी और पहचान सत्यापन से यह सुनिश्चित होगा कि परीक्षा केवल वास्तविक आवेदक ही दे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क सुरक्षा और पारदर्शी परीक्षा का महत्व
लर्निंग लाइसेंस वाहन चलाने की दिशा में पहला कदम माना जाता है। इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य आवेदक के यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के बुनियादी ज्ञान का परीक्षण करना है। यदि कोई अन्य व्यक्ति किसी के स्थान पर परीक्षा देता है तो इस प्रक्रिया का मूल उद्देश्य खत्म हो जाता है। नया मॉड्यूल परीक्षा की विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए लाया जा रहा है।


वर्तमान में ट्रायल और लागू होने की तिथि
परिवहन विभाग द्वारा लर्नर लाइसेंस की ऑनलाइन परीक्षा के संबंध में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को जानकारी भेज दी है। एनआईसी द्वारा विकसित यह नया मॉड्यूल वर्तमान में ट्रायल के दौर से गुजर रहा है और इसे 23 अक्टूबर से पूरी तरह लागू करने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed