फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Leader of opposition Chintu Chaukse given responsibility of city Congress, Vipin Wankhede becomes dist

Indore: नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे को शहर कांग्रेस की जिम्मेदारी, विपिन वानखेड़े बने जिलाध्यक्ष

Sat, 16 Aug 2025 05:27 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 16 Aug 2025 05:27 PM IST
सार

इंदौर से जिला व शहर अध्यक्ष पद की दौड़ में नई नेता लगे थे, लेकिन प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने चिंटू चौकसे के नाम पर सहमति जताई। अरविंद बागड़ी, दीपू यादव, अमन बजाज के नाम भी चर्चा में थे। कई बड़े नेता अमन को शहर अध्यक्ष बनाने के लिए भी प्रयासरत थे।

विज्ञापन
Indore: Leader of opposition Chintu Chaukse given responsibility of city Congress, Vipin Wankhede becomes dist
चौकसे शहर अध्यक्ष, विपिन जिलाध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश ने जिला व शहर कांग्रेस अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। इंदौर शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे को बनाया गया है। वे फिलहाल नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष भी है। चौकसे दोनो जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके अलावा जिलाध्यक्ष विपिन वानखेड़े को बनाया गया है। विपिन इंदौर के निवासी है और आगर मालवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक रह चुके है। जिलाध्यक्ष के लिए उनका नाम चौकाने वाला रहा,क्योकि वे बीते पंद्रह वर्षों से आगर मालवा क्षेत्र में सक्रिय थे। माना जा रहा है कि आने वाले समय में उन्हें इंदौर जिले की राजनीति में आगे बढ़ाने का मौका इस पद के माध्यम से दिया जा रहा है। विपिन भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रदेशध्यक्ष भी रह चुके है। 

विज्ञापन

 

इंदौर से जिला व शहर अध्यक्ष पद की दौड़ में नई नेता लगे थे, लेकिन प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने चिंटू चौकसे के नाम पर सहमति जताई। अरविंद बागड़ी, दीपू यादव, अमन बजाज के नाम भी चर्चा में थे। कई बड़े नेता अमन को शहर अध्यक्ष बनाने के लिए भी प्रयासरत थे, लेकिन दो साल बाद होने वाले नगर निगम चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने पहली बार नेता प्रतिपक्ष को शहर कांग्रेस अध्यक्ष बनाने  का प्रयोग किया है। अब देखना है कि यह प्रयोग कितना सफल होता है। चौकसे का कार्यकाल तीन साल का होगा।

विज्ञापन

 

बूथ स्तर तक कांग्रेस को मजबूत करेंगे

नगर अध्यक्ष बनने पर चौकसे ने कहा कि वे दोनो जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार है। हम बूथ स्तर तक कांग्रेस मजबूत करेंगे। नगर निगम चुनाव के लिए हर वार्ड में मेहनत की जाएगी। सरकार की गलत योजना व भ्रष्टाचार के मुद्दों को दमदारी से उठाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed