फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Khargone BJP candidate Gajendra Patel said - Tribal society is with BJP.

Indore: खरगोन भाजपा उम्मीदवार गजेंद्र पटेल बोले- आदिवासी समाज भाजपा के साथ है

Thu, 11 Apr 2024 07:58 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 11 Apr 2024 07:58 PM IST
सार

गजेंद्र का कहना है कि भले ही उन्हें दूसरी बार टिकट दिया है,लेकिन उनके खिलाफ एंटी इकमबैंसी फैक्टर काम नहीं करेगा, क्योकि आदिवासी समाज उनके साथ है।

विज्ञापन
Indore: Khargone BJP candidate Gajendra Patel said - Tribal society is with BJP.
खरगोन लोकसभा उम्मीदवार गजेंद्र पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खरगोन लोकसभा सीट पर भाजपा ने दोबारा गजेंद्र पटेल को टिकट दिया है। उनके सामने कांग्रेस ने नए चेहरे के रुप में पोरलाल खरते को मैदान में उतारा है। गजेंद्र का कहना है कि भले ही उन्हें दूसरी बार टिकट दिया है,लेकिन उनके खिलाफ एंटी इकमबैंसी फैक्टर काम नहीं करेगा, क्योकि आदिवासी समाज उनके साथ है। पटेल ने अमर उजाला से चर्चा के दौरान कई अन्य सवालों के जवाब भी दिए।

विज्ञापन

-आप किन मुद्दों के साथ जनता के बीच जा रहे है?

खरगोन बड़वानी सीट से मुझे दोबारा पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। मेरी लोकसभा का 60 प्रतिशत हिस्सा आदिवासी क्षेत्र है। बड़वानी की गिनती भी पिछड़े जिलों में होती है। इस क्षेत्र का विकास हमारे लिए चुनौती था, लेकिन दस सालों में लोकसभा क्षेत्र में काफी विकास हुआ है। चाहे प्रधानमंत्री सड़क योजना हो या उज्जवला योजना। इसका लाभ लोगों को मिला और विकास के कारण सरकार के प्रति लोगों में विश्वास बढ़ा है।

विज्ञापन

-आपको पार्टी ने दोबारा टिकट दिया है, क्या एंटी एकम्बैंसी फैक्टर भी चुनाव में रहेगा ?

- भाजपा की केंद्र और राज्य की सरकार के कारण क्षेत्र में दस सालों में काफी विकास हुआ है। लाड़ली बहनें योजना से क्षेत्र की हजारों महिलाएं जुटी है। मुझे नहीं लगता कि मेरे खिलाफ एंटी इकम्बैंसी फैक्टर होगा। नर्मदा जल सिंचाई योजना के कारण खरगोन जिले के किसान ज्यादा फसलें लेने लगे है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति सुधरी है। गांवों का अधोसरंचना विकास भी तेजी से हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

-विधानसभा चुनाव में मालवा निमाड़ में भाजपा को आदिवासी सीटें कम मिली, क्या आदिवासी वोटर भाजपा का साथ नहीं देता है?

-आदिवासी समाज भाजपा के साथ खड़ा रहता है। विधानसभा चुनाव में जो सीटें हम हारे है, वे भी अल्प मतों से हारे है। भीकनगांव की सीट में भाजपा की हार का अंतर 400 था, तो राजपुर सीट हम 900 वोटों से हारे है। पंचायत, जिला पंचायत स्तर पर भाजपा का वोटबैंक तगड़ा है। कुछ सीटों पर जरुर कांग्रेस ने भ्रम फैलाया, लेकिन देशभर में आदिवासी समाज भाजपा के साथ है और इसका सकारात्मक प्रभाव लोकसभा चुनाव में देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed