फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore khajrana ganesh mandir balchandra bhatt shankracharya ahilya mata news

Indore News: इंदौर के खजराना मंदिर में तीन नई प्रतिमाएं स्थापित करने की मांग

Sun, 04 Feb 2024 11:46 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 04 Feb 2024 11:46 PM IST
सार

समिति ने शंकराचार्य, अहिल्या माता और पुजारी भालचंद्र भट्ट की प्रतिमा स्थापित करने की मांग। कहा इससे युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। 
 

विज्ञापन
indore khajrana ganesh mandir balchandra bhatt shankracharya ahilya mata news
खजराना गणेश मंदिर - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर के विश्वप्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में अहिल्या माता, शंकराचार्य और ब्रह्मलीन मुख्य पुजारी भालचंद्र भट्ट की प्रतिमा स्थापित करने की मांग ने फिर से जोर पकड़ लिया है। भालचंद्र भट्ट की पुण्यतिथि पर भक्तों ने मांग की है कि मंदिर परिसर में उनकी मूर्ति की स्थापना की जाए। उन्होंने खजराना गणेश मंदिर को 50 वर्ष से भी अधिक समय तक संवारा है। वे 5 फरवरी 2015 को ब्रह्मलीन हुए और उनके गए हुए नौ वर्ष पूरे हो चुके हैं। 
विज्ञापन


मंदिर समिति ने मंदिर के सत्संग सभागृह में तीन प्रतिमाएं स्थापित करने की मांग की है। सन् 1735 में मंदिर में पुण्य कार्य करने वाली लोकमाता अहिल्याबाई एवं सनातन धर्म के आदि गुरु शंकराचार्य के साथ खजराना गणेश के प्रमुख साधक और तपस्या के धनी ब्रह्म स्वरूप भालचंद्र भट्ट की मूर्ति की स्थापना करने की मांग की गई। मंदिर समिति के सदस्यों ने कहा कि मंदिर परिसर में यह प्रतिमाएं होंगी तो हमारी युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी। 
विज्ञापन


यह मांग मठ मंदिर संत संगठन एकात्मक समिति की ओर से की गई है। इस पर पंडित डॉक्टर भूपेंद्र धरवा एवं अधिवक्ता प्रमोद मीठा, राजेश व्यास, भारत पुरी, गोस्वामी लोकेश भटनागर ने अपने विचार रखे और शीघ्र ही इस कार्य को पूरा करने की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed