फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Khajrana Bridge work 90 percent complete, traffic will start by June

Indore: खजराना ब्रिज का काम 90 प्रतिशत पूरा, जून तक शुरू हो जाएगा ट्रैफिक

Sat, 18 May 2024 08:12 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 18 May 2024 08:12 PM IST
सार

जून तक ब्रिज की एक भुजा पर ट्रैफिक शुरू हो जाएगा। इससे चौराहे पर यातायात का दबाव कम हो जाएगा। नंवबर तक दोनो भुजाएं ट्रैफिक के लिए खोल दी जाएगी।

विज्ञापन
Indore: Khajrana Bridge work 90 percent complete, traffic will start by June
ब्रिज पर डामरीकरण शुरू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में चार ब्रिजों का काम एक साथ शुरू हुआ है, लेकिन ट्रैफिक सबसे पहले खजराना ब्रिज पर शुरू हो जाएगा। इस ब्रिज की एक भुजा का काम 90 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है और इंदौर विकास प्राधिकरण जून के अंतिम सप्ताह तक उस पर ट्रैफिक शुरू करेगा।

विज्ञापन

इस ब्रिज पर डामरीकरण भी शुरू हो चुका है। विद्युत साज-सज्जा, रंगाई-पुताई के अलावा ब्रिज का लोड टेस्ट किया जाना बाकी रह गई है। डामरीकरण का काम मंगलवार तक खत्म हो जाएग। आईडीए के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आरपी अहिरवार ने बताया कि जून तक ब्रिज की एक भुजा पर ट्रैफिक शुरू हो जाएगा। इससे चौराहे पर यातायात का दबाव कम हो जाएगा। नंवबर तक दोनो भुजाएं ट्रैफिक के लिए खोल दी जाएगी।

विज्ञापन


काम समयसीमा में पूरा हो, इसके लिए ठेकेदार को दो शिफ्टों में काम करने के लिए कहा गया है। इस चौराहे पर ग्रीन बेल्ट वाले हिस्से में दोनो भुजाएं बनाई गई है। बीच के हिस्से में मेट्रो ट्रेन चलेगी। खजराना चौराहे पर ट्रैफिक का दबाव सबसे ज्यादा रहता है। रिंग रोड पर यह चौथा ब्रिज बन रहा है। बंगाली, तीन ईमली, पिपलियाहाना चौराहे पर ब्रिज पहले बनाए जा चुके है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लवकुश चौराहे का ब्रिज अक्टूबर तक होगा पूरा

लवकुश चौराहे पर डबलडेकर ब्रिज बन रहा है। एक ब्रिज का काम 75 प्रतिशत पूरा हो चुका है। प्राधिकरण ने अक्टूब तक ब्रिज का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा है। सुपर काॅरिडोर के अलावा इंदौर-सांवेर रोड की तरफ भी एक ब्रिज बन रहा है। दोनो ब्रिज की भूजाएं एक-दूसरे को क्रास करेगी। इस हिस्से में बन रहे ब्रिज की जमीन से लंबाई 70 फीट है। इंदौर में प्राधिकरण भंवरकुअा अौर महूनाका में भी ब्रिज बना रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed