{"_id":"6608e9b1d192e304050ba372","slug":"indore-kashi-varanasi-ujjain-mahakal-lok-kashi-vishwanath-temple-corridor-flight-airlines-2024-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Flight: इंदौर से काशी के लिए डायरेक्टर फ्लाइट शुरू, काशी विश्वनाथ मंदिर और उज्जैन महाकाल लोक के दर्शन हुए आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Flight: इंदौर से काशी के लिए डायरेक्टर फ्लाइट शुरू, काशी विश्वनाथ मंदिर और उज्जैन महाकाल लोक के दर्शन हुए आसान
Sun, 31 Mar 2024 10:12 AM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sun, 31 Mar 2024 10:12 AM IST
सार
Indore To Kashi Flight: इंदौर से वाराणसी के बीच सातों दिन यह फ्लाइट चलेगी। ट्रेवल एजेंट्स के मुताबिक अभी किराया 8 हजार रुपए है बाद में कम होने की संभावना है।
विज्ञापन
इंदौर से काशी की डायरेक्ट फ्लाइट।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर एयरपोर्ट ने एक और नई सौगात दी है। इंदौर में आज से इंदौर-वाराणसी के बीच सीधी उड़ान Flight शुरू हो गई है। इंडिगो एयरलाइंस इस फ्लाइट का संचालन कर रही है। इंदौर एयरपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार सप्ताह के सातों दिन इंडिगो द्वारा इस फ्लाइट का संचालन किया जाएगा। पहले भी इंडिगो इंदौर-वाराणसी के लिए सीधी उड़ान का संचालन करती थी लेकिन कोरोना काल के दौरान यह फ्लाइट बंद हो गई थी। अब यात्रियों की मांग को देखते हुए कंपनी ने इसे दोबारा शुरू करने का फैसला किया है।
धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि इस फ्लाइट से धार्मिक पर्यटन को सबसे ज्यादा बढ़ावा मिलेगा। इंदौर से वाराणसी फ्लाइट शुरू होने से इंदौर के आसपास के लोगों को भी फायदा मिलेगा। कुछ समय पहले काशी विश्वनाथ मंदिर और कॉरिडोर को नए रूप में तैयार किए जाने के बाद यहां जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या काफी बढ़ गई है। इसी तरह उज्जैन में महाकाल लोक के निर्माण के बाद भी यही हाल है। दोनों ही ज्योर्तिलिंगों में बड़ी संख्या में भक्त आ रहे हैं। इस फ्लाइट के शुरू होने से दोनों ज्योतिर्लिंग हवाई मार्ग से भी जुड़ जाएंगे और भक्तों को काफी सुविधा होगी। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के एक और शहर से इंदौर का कनेक्शन भी जुड़ जाएगा। यदि किसी को एक ही दिन में लौटना हो तो यह फ्लाइट काफी सुविधाजनक रहेगी। सुबह 11 बजे वाराणसी पहुंचने के बाद श्रद्धालु दर्शन-भ्रमण कर रात में लौट भी सकेंगे।
टाइम और किराए की जानकारी
इंदौर से फ्लाइट सप्ताह में छह दिन (बुधवार को छोड़कर) सुबह 8.25 बजे रवाना होकर सुबह 10.40 बजे वाराणसी पहुंचेगी।
प्रत्येक बुधवार को यह सुबह 11.55 बजे रवाना होकर दोपहर 2.10 बजे वाराणसी पहुंचेगी।
वाराणसी से सातों दिन यह फ्लाइट रात 8.05 बजे रवाना होकर रात 10.15 बजे इंदौर पहुंचेगी।
इंदौर से जाने में 2 घंटे 15 मिनट और लौटने में 2 घंटे 10 मिनट लगेंगे।
ट्रेवल एजेंट्स के मुताबिक 31 मार्च यानी पहले दिन का इंदौर से वाराणसी की फ्लाइट का किराया करीब 8 हजार रुपए है।
10 अप्रैल तक किराया लगभग ऐसा ही है, वहीं 10 से 15 अप्रैल के बीच भी किराया साढ़े 6 से 7 हजार के बीच ही है।