फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore jhanki 2024 news anant chaturdashi traffic route diversion photo

Indore News: कल शाम 6 बजे से निकलेंगी झांकियां, कई प्रमुख मार्ग बंद, ड्रोन से होगी जनता की निगरानी

Mon, 16 Sep 2024 09:54 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 16 Sep 2024 09:54 PM IST
सार

25 प्रमुख झांकियों के साथ शहर के अखाड़े, सामाजिक संगठन और संस्थाएं शामिल होंगी। पांच लाख लोग आएंगे झांकियां देखने। 
 

विज्ञापन
indore jhanki 2024 news anant chaturdashi traffic route diversion photo
जेल रोड से शाम 6 बजे शुरू होगा झांकियों का कारवां। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

इंदौर में अनंत चतुर्दशी पर निकलने वाली झांकियों का इंतजार कल खत्म होने वाला है। 17 सितंबर को शाम 6 बजे जेल रोड से शुरू होने वाली झांकियां 18 सितंबर को अलसुबह तक जारी रहेंगी। मंगलवार को पांच लाख से अधिक लोग झांकियां देखने के लिए आएंगे। 18 सितंबर से झांकियां तीन दिन तक मिलों में खड़ी रहेंगी और यहां पर भी पांच से दस लाख लोग इन्हें देखने आएंगे। 17 सितंबर को रातभर झिलमिल रोशनियों से शहर का मध्य क्षेत्र जगमगाता रहेगा। कल झांकियों के कारवां की शुरुआत खजराना गणेश मंदिर की झांकी के साथ होगी। 8 किमी का रूट रहेगा और इसमें शहर के 100 अखाड़े शामिल होंगे। झांकियों में साल 2018 में रिकॉर्ड 5 लाख लोग शामिल हुए थे। सोमवार को शाम को महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने एमआईसी के सदस्यों के साथ झांकी के रूट का दौरा भी किया। इसके साथ पुलिस अधिकारियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने भी व्यवस्थाएं जांची। 
विज्ञापन


बारिश से व्यवधान नहीं, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
झांकियों के समय अक्सर पानी आता है लेकिन कभी भी झांकियों का कारवां रुकता नहीं है। वर्ष 2019 में चल समारोह के दौरान ही एकमुश्त 2 इंच बारिश के बाद भी कारवां नहीं थमा। कुछ देर के लिए लोगों का आना बंद हुआ लेकिन पानी रुकते ही लाखों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। पुलिस ने इस बार भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। जगह जगह सीसीटीवी कैमरों के साथ आसमान से पांच ड्रोन भी भीड़ पर नजर रखेंगे। पूरे इवेंट की लाइव निगरानी की जाएगी। चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात होगा। महिला सुरक्षा बल, ट्रैफिक पुलिस और अन्य सभी दलों को तैनात किया जाएगा। 
विज्ञापन


क्या बोले कलेक्टर, पुलिस कमिश्नर
कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा है कि झांकियों में जनता की सुरक्षा और सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। यह एक प्रमुख आयोजन है जिसमें देश विदेश से लोग आते हैं। प्रशासन ने कई स्तर पर इसकी तैयारी की है। पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता ने बताया कि झांकी मार्ग में 6 कंट्रोल रूम रहेंगे। वॉच टॉवर और सीसीटीवी कैमरों से हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। सिविल ड्रेस में भी पुलिस जनता के बीच कई जगह तैनात रहेगी। नशेड़ी और हुड़दंगियों को पुलिस ट्रेस करती रहेगी और तुरंत पकड़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे शुरू हुई 
झांकियों की परंपरा 1923 में सेठ हुकमचंद द्वारा हुकमचंद मिल से शुरू की गई थी। जनता को सामाजिक मुद्दों पर जागृत करने और धर्म, संस्कृति और परंपरा से जुड़े संदेश पहुंचाने के लिए झांकियां निकाली गई। जब देश गुलाम था तब झांकियों में आजादी के संदेश दिए जाते थे। अब झांकियों में आज के परिदृश्य के हिसाब से भी संदेश दिए जा रहे हैं। इस बार हुकुमचंद मिल की 101 वीं झांकी है। इस बार अलग अलग मिलों और संस्थाओं के द्वारा 25 से अधिक झांकियां निकाली जाएंगी। इसमें खजराना गणेश मंदिर, आईडीए, नगर निगम की झांकी भी शामिल है। 

कैसे बनती हैं झांकियां
झांकियों को बनाने के लिए एक से दो महीने का समय लगता है। एक झांकी में हजारों बल्ब, लाइटें, मूर्तियां और डेकोरेशन का सामान लगता है। कई मजदूर दिन रात काम करते हैं। पहले बड़ी ट्राली तैयार की जाती है फिर उस पर झांकी बनाई जाती है। 

दो से दस लाख रुपए तक का खर्च, मजदूर देते थे एक दिन की सैलरी
झांकियों को बनाने में दो से दस लाख रुपए तक का खर्च आता है। पहले मिलों के मजदूर झांकियों को बनाने के लिए एक दिन की सैलरी देते थे। अब जनसहयोग जुटाया जाता है और प्रशासन भी सहयोग करता है। 

प्रमुख झांकियां
खजराना गणेश मंदिर, नगर निगम, आईडीए, मालवा मिल, कल्याण मिल, स्वदेशी मिल, हुकुमचंद मिल, भंडारी मिल, राजकुमार मिल। 

झाकियों की वजह से कल कई प्रमुख मार्ग बंद रहेंगे 
अनंत चतुर्दशी चल समारोह मंगलवार शाम 6 बजे शुरू होगा। जैसे ही झांकी निकलना शुरू होंगी, पूरे झांकी मार्ग पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर देंगे। डीसीपी ट्रैफिक अरविंद तिवारी ने बताया कि डीआरपी लाइन से चल समारोह शाम 6 बजे शुरू होगा। यह चिकमंगलूर चौराहा से जेल रोड चौराहा, एमजी रोड चौराहा, मृगनयनी, फ्रूट मार्केट, नंदलालपुरा, जवाहर मार्ग, नृसिंह बाजार, क्लॉथ मार्केट, खजूरी बाजार से राजबाड़ा और वहां से नगर निगम होते हुए झांकियां फिर अपने-अपने स्थानों पर जाएंगी।

ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था
मरीमाता से रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड जाने वाले वाहन भागीरथपुरा तिराहे से एमआर-4 होकर राजकुमार ब्रिज के नीचे से गुजरेंगे।
जवाहर मार्ग से नंदलालपुरा होकर यशवंत रोड चौराहा जाने वाले सैफी चौराहे से हाथीपाला होकर जा सकेंगे।
मधुमिलन से नंदलालपुरा, यशवंत रोड चौराहा, राजमोहल्ला जाने वाले वाहन फॉरेस्ट तिराहा से अग्रसेन चौराहा, सपना संगीता रोड से जा सकेंगे।
रीगल, लैंटर्न चौराहा से मरीमाता जाने के लिए राजकुमार ब्रिज के नीचे से एमआर-4, भागीरथपुरा होते हुए मरीमाता की ओर जा सकेंगे।
रीगल चौराहा से शास्त्री ब्रिज होकर मृगनयनी, राजबाड़ा, यशवंत रोड चौराहा जाने के लिए जीपीओ, फॉरेस्ट टी से अग्रसेन, सपना संगीता रोड का उपयोग करें।
नंदलालपुरा, यशवंत रोड, रामलक्ष्मण बाजार, नृसिंह बाजार, गौराकुंड, शक्कर बाजार, सुभाष चौक, राजबाड़ा, कृष्णपुरा पुल तक समस्त प्रकार के वाहनों की पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी।
जवाहर मार्ग का उपयोग करने वाले वाहन राजमोहल्ला चौराहा से या मालगंज चौराहा से बियाबानी, दरगाह चौराहा या महूनाका, मच्छी बाजार, पंढरीनाथ, चंद्रभागा पुल से होकर बड़ा रावला होकर जा सकेंगे।

मल्हारगंज थाने से एमजी रोड होकर राजबाड़ा, मृगनयनी आने वाले वाहन मल्हारगंज थाने से एसीपी मल्हारगंज कार्यालय, बड़वाली चौकी होकर सुभाष मार्ग से नगर निगम की ओर जा सकेंगे।
राजकुमार ब्रिज से डीआरपी चौराहा भी न जाएं। 

यहां पूरी तरह से प्रतिबंध
भागीरथपुरा तिराहे से भंडारी ब्रिज तिराहा की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे।
रीगल से शास्त्री ब्रिज, मृगनयनी की ओर भी प्रतिबंधित रहेंगे।
सैफी चौराहा से संजय सेतु, नंदलालपुरा तरफ भी प्रतिबंध रहेगा।
नगर निगम चौराहा से मृगनयनी, चिकमंगलूर की ओर जाने वाले मार्ग पर वाहन नहीं जा सकेंगे।
राजकुमार ब्रिज से डीआरपी चौराहा की ओर भी प्रतिबंध रहेगा।
पूरे चल समारोह के मार्ग पर वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed