फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Indores living in Dubai held zero waste party, did not use single use plastic

Indore: दुबई में रहने वाले इंदौरियों ने की जीरो वेस्ट पार्टी, नहीं किया सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग

Thu, 21 Dec 2023 07:36 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 21 Dec 2023 07:36 PM IST
सार

दुबई में बसे परिवारों के बच्चों को इंदौर के स्वच्छता में लगातार नंबर वन आने के प्रयासों की जानकारी भी दी गई। परिवारों ने कहा कि भविष्य में जब भी इंदौरियों से जुड़ा आयोजन दुबई में होगा तो उसकी थीम जीरो वेस्ट रखी जाएगी। 

विज्ञापन
Indore: Indores living in Dubai held zero waste party, did not use single use plastic
दुबई में रहने वाले परिवारों ने की जीरो वेस्ट पार्टी। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

स्वच्छता इंदौरियों के संस्कारों में शामिल हो चुकी है। यह संदेश दुबई में रहने वाले इंदौरियों ने जीरो वेस्ट पार्टी आयोजित कर दिया। इस पार्टी में 70 से ज्यादा इंदौरियों ने इस तरह की किसी भी वस्तु का इस्तेमाल नहीं किया, जो डस्टबीन तक पहुंचे। इस पार्टी में गीला कचरा भी काफी कम निकला। दुबई में रहने वाले परिवारों ने पार्टी में यह संकल्प भी लिया कि वे अपने रोजमर्रा के जीवन में जीरो डिस्पोजेलब का कम से कम उपयोग करेंगे।

विज्ञापन

दुबई में आयोजित पार्टी में शामिल हुए इंदौरवाले ग्रुप के समीर शर्मा ने बताया कि दुबई में रहने वाले इंदौर के परिवारों ने ही फैसला लिया था कि भारतीय समुदाय जीरो वेस्ट पार्टी कर दुबई में पहला समुदाय बने। पार्टी में प्लास्टिक बाॅटर और डिस्पोजेबल का उपयोग नहीं किया गया।

विज्ञापन

पार्टी में इस तरह का कचरा नहीं निकला, जिसे निपटान के लिए प्लांट तक पहुंचाया जा सके। दुबई में बसे परिवारों के बच्चों से इंदौर के स्वच्छता में लगातार नंबर वन आने के प्रयास व  अनुभव भी साझा किए गए। परिवारों ने कहा कि भविष्य में जब भी इंदौरियों से जुड़ा  आयोजन दुबई में होगा तो उसकी थीम जीरो वेस्ट रखी जाएगी। पार्टी में शामिल युवाओं एवं परिवारों ने सिंगल यूज प्लास्टिक को त्यागने का संकल्प लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed