फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Indore will get new flights, summer season starts, direct connectivity from Indore to Visakhapatnam

Indore: इंदौर को मिलेगी नई उड़ानें, समर सीजन हुआ लागू, इंदौर से सीधे विशाखापट्टनम की कनेक्टिविटी

Mon, 31 Mar 2025 07:56 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 31 Mar 2025 07:56 AM IST
सार

इंदौर-रायपुर की उड़ान का फायदा विशाखापट्टनम तक जाने वाले यात्रियों को भी मिलेगा। रायपुर में 20 मिनट रुकने के बाद वही विमान विशाखापट्टनम तक जाएगा। यह उड़ान सोमवार से शुरू हो गई। सुबह 6.35 बजे विमान ने इंदौर एयरपोर्ट से उड़ान भर ली।  

विज्ञापन
Indore: Indore will get new flights, summer season starts, direct connectivity from Indore to Visakhapatnam
इंदौर एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर शहर को अब नई उड़ानें मिलना शुरू हो जाएगी। 31 मार्च से इंदौर के देवी अहिल्या बाई एयरपोर्ट पर समर सीजन लागू हो गया है। ग्रीष्मकाल में स्कूल, काॅलेजों की छुट्टियां होती है और काफी लोग घूमने निकल जाते है। इसे देखने हुए एयरलाइंस कंपनियों ने कुछ नई उड़ानें शुरू करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन

 

इंदौर से शुरू होने वाली दो उड़ाने तो रायपुर और जबलपुर के लिए है, लेकिन तीसरी उड़ान पुणे के लिए होगी। इंदौर में फिलहाल 100 से ज्यादा उड़ानों का संचालन हो रहा है। मुंबई, दिल्ली, जयपुर, चेन्नई, गोवा, बेलागावी, अहमदाबाद समेत कई उड़ानें शामिल है। जिन तीन शहरों के लिए उड़ानें शुरू हुई है, वह पहले से इंदौर से कनेक्ट है। इंदौर-रायपुर की उड़ान का फायदा विशाखापट्टनम तक जाने वाले यात्रियों को भी मिलेगा। रायपुर में 20 मिनट रुकने के बाद वही विमान विशाखापट्टनम तक जाएगा। यह उड़ान सोमवार से शुरू हो गई। सुबह 6.35 बजे विमान ने इंदौर एयरपोर्ट से उड़ान भर ली।  

विज्ञापन

 

नार्थ गोवा के लिए भी होगी उड़ान

 

छुट्टियों में कई लोग गोवा भी जाते है। इसे देखते हुए इंदौर से नार्थ गोवा के लिए भी एक उड़ान होगी। यह उड़ान 15 अप्रैल से शुरू होगी। इंदौर से पहले साउथ गोवा की कनेक्टिविटी भी है। इंदौर में समर सीजन में और भी नई उड़ानें मिल सकती थी, लेकिन एयरपोर्ट में रनवे के काम शुरू होने के कारण रात 12 बजे से सुबह छह बजे तक एयरपोर्ट बंद रहते है। इस कारण इंदौर में विमानों की पार्किंग नहीं हो पा रही है। पार्किंग होने से सुबह की उड़ानों का फायदा मिलता है। इसके अलावा 15 से ज्यादा उड़ानों का समय भी बदला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed