{"_id":"66a11634f2a121ff410ae411","slug":"indore-indore-to-khajuraho-flights-will-start-from-thursday-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: गुरुवार से इंदौर से शुरू होगी खजुराहो के लिए उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: गुरुवार से इंदौर से शुरू होगी खजुराहो के लिए उड़ान
Wed, 24 Jul 2024 08:27 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Wed, 24 Jul 2024 08:27 PM IST
सार
यह सेवा मध्य प्रदेश में पीएम श्री वायु सेवा संचालित करने वाली फ्लाय कंपनी ने शुरू की है। इस कंपनी ने प्रदेश के आठ शहरों में विमान सेवा शुरू की है। इसके तहत ही इंदौर-खजुराहो उड़ान सेवा गुरुवार से प्रारंभ हो रही है।
विज्ञापन
इंदौर एयरपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अब इंदौर से यात्री खजुराहो के लिए हवाई सफर कर सकेंगे। यह उड़ान पर्यटकों के लिए काफी सुविधाजनक होगी,क्योकि इंदौर से खजुराहो जाने के लिए आठ से दस घंटेे का सफर करना पड़ता है।
विज्ञापन
यह सेवा मध्य प्रदेश में पीएम श्री वायु सेवा संचालित करने वाली फ्लाय कंपनी ने शुरू की है। इस कंपनी ने प्रदेश के आठ शहरों में विमान सेवा शुरू की है। इसके तहत ही इंदौर-खजुराहो उड़ान सेवा गुरुवार से प्रारंभ हो रही है।
विज्ञापन
इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। कंपनी ने इसका एक तरफ का किराया 6300 रुपये रखा है। इंदौर से भोपाल और उज्जैन के लिए भी उड़ान शुरू हुई है, लेकिन उसे ज्यादा प्रतिसाद नहीं मिल पा रहा हैै।
विज्ञापन
इंदौर से खजुराहो जाने वाली पहली उड़ान की बुकिंग फुल हो चुकी है। छह सीटर विमान के साथ यह उड़ान सेवा शुरू की गई है। इंदौर से विमान दोपहर 3.30 बजे उड़ान भरेगा, जो साढ़े पांच बजे खजुराहो पहुंचेगा।
