फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Indore to Delhi flight canceled again, this time for the second time passengers are upset due to fligh

Indore:इंदौर से दिल्ली जाने वाली उड़ान फिर निरस्त, इस बार दूसरी बार यात्री उड़ान निरस्त होने के कारण परेशान

Thu, 20 Jun 2024 07:01 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 20 Jun 2024 07:01 PM IST
सार

कुछ दिनों पहले भी इंडिगो ने दिल्ली जाने वाली उड़ान निरस्त कर दी। उस विमान से 14 यात्रियों को दिल्ली से हज के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट लेना थी,लेकिन वे उड़ान निरस्त होने के कारण जा नहीं पाए। उन्होंने काफी देर तक एयरपोर्ट पर हंगामा किया था।

विज्ञापन
Indore: Indore to Delhi flight canceled again, this time for the second time passengers are upset due to fligh
दिल्ली जाने वाली उड़ान फिर निरस्त। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंडिगो एयरलाइंस ने इस माह दूसरी बार दिल्ली जाने वाली उड़ान अचानक निरस्त कर दी। इससे यात्री परेशान हो गए और उन्हें दिल्ली जाने के लिए दूसरे विकल्पों को चुनना पड़ा। उड़ान के निरस्त होने के बाद दिल्ली जाने के लिए आए यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा किया। कंपनी ने उड़ान निरस्त करने के तकनीकी कारण बताया है।

विज्ञापन

 

इंडिगो की फ्लाइट दिल्ली से रात को टेकआफ करती है और दस बजे इंदौर आती है और फिर सुबह उड़ान भरती है, लेकिन कंपनी ने इस उड़ान को निरस्त कर दिया। कंपनी के अफसरों का कहना है कि उड़ान निरस्त करने की जानकारी यात्रियों को दे दी गई थी। उन्हें टिकट का पैसा भी लौटा दिया। इस कारण यात्रियों को ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ा।

विज्ञापन

 

हज पर नहीं जा पाए थे यात्री

कुछ दिनों पहले भी इंडिगो ने दिल्ली जाने वाली उड़ान निरस्त कर दी। उस विमान से 14 यात्रियों को दिल्ली से हज के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट लेना थी,लेकिन वे उड़ान निरस्त होने के कारण जा नहीं पाए। उन्होंने काफी देर तक एयरपोर्ट पर हंगामा किया था। मौसम के चलते इस माह दिल्ली और मुबंई की कुछ उड़ानें देेरी से रवाना हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed