फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Indore's Rohini accused MP Chandrashekhar, said- I will take revenge

Indore: इंदौर की रोहिणी ने लगाया सांसद चंद्रशेखर पर आरोप, बोली-बदला लेकर रहूंगी

Mon, 09 Jun 2025 09:47 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 09 Jun 2025 09:47 PM IST
सार

रोहिणी इंदौर के बीमा अस्पताल में काम करने वाले एक सफाईकर्मी की बेटी है। वह छह साल पहले उच्च शिक्षा के लिए स्विट्जरलैंड गई थी। पढ़ाई के दौरान चंद्रशेखर के वह संपर्क में आई। दोनो तीन साल तक रिलेशनशिप में रहे। फिर दोनों में विवाद होने लगे।

विज्ञापन
Indore: Indore's Rohini accused MP Chandrashekhar, said- I will take revenge
रोहिणी घावरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के नगीना लोकसभा सीट से सांसद चंद्रशेखर आजाद पर इंदौर निवासी पीएचडी स्काॅलर रोहिणी घावरी ने उत्पीड़न के आरोप लगाए है। रोहिणी ने सोशल मीडिया पर अपनी एक पोस्ट में एक लड़की का जिक्र किया और कहा कि उस लड़की भी चंद्रशेखर द्वारा सताई हुए है और उसका चंद्रशेखर व उसके परिवार ने शोषण किया है।

विज्ञापन

 

रोहिणी ने यह भी कहा कि उस लड़की के साथ वैसा ही हुआ, जैसा चंद्रशेखर ने मेरे साथ किया है। रोहिणी के इस खुलासे पर सांसद चंद्रशेखर की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। रोहिणी ने एक्स पर लिखा कि चंद्रशेखर को एक लड़की ट्रेन में मिली थी। वह उसे अपने घर ले गया नौकर बनाकर रखा। बाद में उस लड़की की चंद्रशेखर ने अपने भाई से शादी करा दी। बाद में उस लड़की को इतना प्रताडि़त किया कि वह घर से भाग गई। लड़की का एक बेटा भी है, लेकिन उसे भी मिलने नहीं देते।

विज्ञापन

 

कौन है रोहिणी

रोहिणी इंदौर के बीमा अस्पताल में काम करने वाले एक सफाईकर्मी की बेटी है। वह छह साल पहले उच्च शिक्षा के लिए स्विट्जरलैंड गई थी। पढ़ाई के दौरान चंद्रशेखर के वह संपर्क में आई। दोनो तीन साल तक रिलेशनशिप में रहे। फिर दोनों में विवाद होने लगे। जब चंद्रशेखर नगीना सीट से चुनाव लड़ रहे थे,तब भी रोहिणी ने आरोप लगाए थे। रोहिणी ने कहा कि चंद्रशेखर जब सांसद बन गया तो उसका व्यवहार बदलने लगे। मैं उससे इसलिए जुड़ी थी,क्योकि हमने यह सोचा था कि सामाजिक आंदोलनों में हम एक साथ काम करेंगे, लेकिन उसका व्यवहार बदलने लगा। उसने मुझे साइडलाइन कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed