फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Indore's Patnaipura bridge will be built in 100 days, traffic jam every day due to road closure

Indore: 100 दिन में बनेगा इंदौर का पाटनीपुरा ब्रिज, रास्ता बंद होने से रोज ट्रैफिक जाम

Thu, 22 May 2025 05:28 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 22 May 2025 05:28 PM IST
सार

पांच साल पहले नगर निगम ने पाटनीपुरा-मालवा मिल रोड़ को 80 फीट चौड़ा बनाया था। तब भी लंबे समय तक मार्ग बंद था, लेकिन तब सड़क के साथ ब्रिज चौड़ा करने की चिंता अफसरों ने नहीं की। सड़क छह लेन बन गई और ब्रिज चार लेन का ही रहा।

विज्ञापन
Indore: Indore's Patnaipura bridge will be built in 100 days, traffic jam every day due to road closure
निर्माणाधीन ब्रिज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के पाटनीपुरा से मालवा मिल चौराहा के बीच एक नए पुल का निर्माण हो रहा है। 80 साल पुराने ब्रिज को एक माह पहले तोड़ा गया था। वहां 6 करोड़ की लागत से छह लेन ब्रिज बनाया जा रहा है। इसे बनाने के लिए 100 दिन का लक्ष्य दिया गया है, हालांकि वर्षाकाल में यह ब्रिज तय समयसीमा में बन पाता है या नहीं इस पर संशय है। मेयर पुष्य मित्र भार्गव गुरुवार को इस ब्रिज का दौरा करने गए थे।

विज्ञापन

ये खबर भी पढ़ें: अहिल्याबाई होलकर कौन थीं, जिन्होंने बनाई महिलाओं की सेना

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश रहेगी कि ब्रिज के एक हिस्से को दो पहिया वाहनों के लिए डेढ़ माह के भीतर ही खोल दिया जाएगा। इस ब्रिज के कारण मालवा मिल-पाटनीपुरा मार्ग बंद है। इस कारण श्रमिक क्षेत्र में रोज सुबह शाम को ट्रैफिक जाम रहता है। विश्रांति मार्ग, स्वदेशी मिल ब्रिज पर शाम को वाहनों की कतार नजर आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सड़क निर्माण के समय नहीं बनाया

पांच साल पहले नगर निगम ने पाटनीपुरा-मालवा मिल रोड़ को 80 फीट चौड़ा बनाया था। तब भी लंबे समय तक मार्ग बंद था, लेकिन तब सड़क के साथ ब्रिज चौड़ा करने की चिंता अफसरों ने नहीं की। सड़क छह लेन बन गई और ब्रिज चार लेन का ही रहा।


पुराने ब्रिज से बारिश के दिनों में पानी भी बहकर जाता था। यह ब्रिज खतरनाक स्थिति में भी पहुंच गया था। नए ब्रिज की चौड़ाई 30 मीटर और लंबाई 18 मीटर है। एक माह पहले पुराने ब्रिज को तोड़ा गया था। नए ब्रिज की नींव का काम नाले के पानी रोककर किया जा रहा है, लेकिन हाल ही में हुई बारिश के कारण काम प्रभावित हुआ। ब्रिज के एक तरफ के पिलर का काम हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed