फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Indore's new railway station will have seven storeys, built-up area of 4.5 lakh square feet.

Indore: इंदौर का नया रेलवे स्टेशन होगा सात मंजिला, साढ़े चाल लाख वर्गफीट बिल्टअप एरिया होगा

Sat, 24 Feb 2024 09:19 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 24 Feb 2024 09:19 PM IST
सार

निर्माण अवधि में रेलगाडि़यों के स्टापेज पार्क स्टेशन रोड और लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन होगा। दोनो स्टेशनों में भी सुविधाएं बढ़ाई जा रही है।चार साल बाद उज्जैन में लगने वाले सिंहस्थ मेले के पहले इंदौर का स्टेशन तैयार हो जाएगा। 

विज्ञापन
Indore: Indore's new railway station will have seven storeys, built-up area of 4.5 lakh square feet.
इस तरह बनेगा इंदौर का नया रेलवे स्टेशन। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर का नया रेलवे स्टेशन चार साल में आकार लेगा। मुख्य भवन की बिल्डिंग सात मंजिला होगी। वर्तमान रेलवे स्टेशन से नए रेलवे स्टेशन का एरिया दस गुना बढ़ा होगा। वर्तमान रेलवे स्टेशन का बिल्टअप एरिया 50 हजार वर्गफीट है, जबकि नए रेलवे स्टेशन का बिल्टअप एरिया 4.45 लाख वर्गफीट होगा। 26 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए रेलवे स्टेशन का वर्चुअली भूमिपूजन करेंगे।

विज्ञापन

सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि नया स्टेशन इंदौर की 50 साल की जरूरत को ध्यान में रखकर बनाया जाएगा और नई बिल्डिंग 7 मंजिला होगी और उसमें सभी सुविधाएं रहेगी। नए रेलवे स्टेशन के पहले चरण में 495 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और वर्ष 2027 से स्टेशन का संचालन शुरू होगा।

विज्ञापन


निर्माण अवधि में रेलगाडि़यों के स्टापेज पार्क स्टेशन रोड और लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन होगा। दोनो स्टेशनों में भी सुविधाएं बढ़ाई जा रही है।चार साल बाद उज्जैन में लगने वाले सिंहस्थ मेले के पहले इंदौर का स्टेशन तैयार हो जाएगा। नए स्टेशन के लिए रेल विभाग आसपास के क्षेत्र की जमीन भी लेगा। इसके लिए भी सर्वे किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

26 लिफ्ट और 17 एस्केलेटर लगेंगे

नया रेलवे स्टेशन आधुनिक होगा। उसमें बड़े वेटिंग रुम, फूड जोन, चार्जिंच पाइंट, स्लिपिंग एरिया सहित अन्य सुविधाएं होगी। प्लेटफार्म को भी बड़ी गाडि़यों के हिसाब से लंबा किया जाएगा। इंदौर खंडवा और इंदौर उज्जैन लाइन दोहरीकरण के बाद इंदौर में ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी। उसके मद्देनजर भी प्लेटफार्मों का निर्माण होगा। नए रेलवे स्टेशन के लिए वर्तमान भवन को भी तोड़ा जा सकता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed