फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Indore's Lakshmibai Nagar station work begins, platform expanded, train stoppages will increase.

Indore: इंदौर के लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन का काम शुरू,प्लेटफार्म का विस्तार , बढ़ेंगे ट्रेनों के स्टाॅपेज

Sun, 04 Feb 2024 07:34 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 04 Feb 2024 07:34 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव के पहले केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्टेशन का भूमिपूजन किया है। अमृत स्टेशन योजना के तहत इस स्टेशन का काम हो रहा है। रेल विभाग ने प्लेटफार्म नंबर 2 और 3 की ऊंचाई बढ़ाने का काम शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Indore: Indore's Lakshmibai Nagar station work begins, platform expanded, train stoppages will increase.
लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन का काम शुरू। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

उज्जैन में चार साल बाद लगने वाले सिंहस्थ मेले को देखते हुए इंदौर के लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन के विस्तार का काम शुरू हो गया है। यहां नई बिल्डिंग और परिसर भी बनेगा, फिलहाल प्लेटफार्म की लंबाई बढ़ाने, नए प्लेटफार्म बनाने का काम चल रहा है और उन पर शेड भी लगाए जा रहे है।

विज्ञापन

इंदौर के मुख्य रेलवे स्टेशन पर ज्यादा ट्रेनों की आवाजाही के कारण दबाव बढ़ने लगा है। इसे देखते हुए अब लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन का विस्तार रेल विभाग ने शुरू कर दिया है। इस स्टेशन की मुख्य स्टेशन से चार किलोमीटर की दूरी है। फिलहाल लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन पर ऋषिकेश जाने वाली ट्रेन ही रुकती है। स्टेशन का बड़ा स्वरूप होने के बाद अब दूसरी रेल गाडि़यां भी यहां से चलेगी और गाडि़यों के स्टाॅपेज भी बढ़ेंगे।

विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के पहले केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्टेशन का भूमिपूजन किया है। अमृत स्टेशन योजना के तहत इस स्टेशन का काम हो रहा है। रेल विभाग ने प्लेटफार्म नंबर 2 और 3 की ऊंचाई बढ़ाने का काम शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पैदल पुल पर भी शेड लगाए जा रहे है। यह काम मार्च के पहले सप्ताह तक पूरा हो जाएगा। दूसरे चरण में स्टेशन भवन बनाया जाएगा। स्टेशन के विस्तार के लिए रेल विभाग ने प्रशासन से जमीन भी मांगी है। 

अभी भागीरथपुरा वाले हिस्से की तरफ ही स्येशन का गेट है। बाणगंगा की तरफ भी गेट बनाया जाएगा,ताकि बाणगंगा और एयरपोर्ट क्षेत्र की तरफ से भी यात्री स्टेशन पर आ सके। इस स्टेशन की थीम महाकाल लोक की तर्ज पर रखी गई है। उज्जैन से इस स्टेशन की दूरी 60 किलोमीटर है। इंदौर से उज्जैन के बीच दोहरीकरण का काम भी लगभग पूरा हो चुका है। इसके बाद इस स्टेशन की उपयोगिता और बढ़ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed