फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Indore's Holkar Stadium received a bomb threat, nothing was found during investigation

Indore: इंदौर के होलकर स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी मिली,जांच में कुछ नहीं मिला

Sat, 10 May 2025 12:01 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 10 May 2025 12:01 PM IST
सार

स्टेडिम को उड़ाने के लिए जो ईमेल आया, उसमें लिखा था कि-अपनी सरकार को समझा लो, पाकिस्तान के स्लीपर सेल देशभर में है। आपरेशन सिंदूर के कारण आपके स्टेडियम और अस्पताल में ब्लास्ट हो सकता है,हालांकि मेल में किसी स्टेडियम का नाम से उल्लेख नहीं किया गया था।

विज्ञापन
Indore: Indore's Holkar Stadium received a bomb threat, nothing was found during investigation
होलकर स्टेडियम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 आपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के साथ बढ़ रहे देश के तनाव के बीच फिर से इंदौर में धमकी भरे ई मेल आने लगे है। पहले इंदौर के दो स्कूलों और एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इस बार होलकर स्टेडियम को बम से उड़ाने का ईमेल मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव को आया।

विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: इंदौर में फिर हुई बारिश, थोड़ी देर बाद निकली धूप, तापमान भी हुआ कम
विज्ञापन


जिसमें लिखा था ‘आपके होलकर स्टेडियम में बम विस्फोट होगा।’ इसके बाद एमपीसीए ने पुलिस को सूचना दी। बस निरोधक दस्ते और तुकोगंज पुलिस ने स्टेडियम में जाकर जांच की, लेकिन कुछ नहीं मिला। धमकी फर्जी साबित हुई। अब पुलिस पता लगा रही है कि ईमेल किसने भेजा था। प्राप्त हुए ईमेल में पाकिस्तान से जुड़ी बातें भी लिखी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

आपरेशन सिंदूर का भी दिया हवाला

स्टेडिम को उड़ाने के लिए जो ईमेल आया, उसमें लिखा था कि-अपनी सरकार को समझा लो, पाकिस्तान के स्लीपर सेल देशभर में है। आपरेशन सिंदूर के कारण आपके स्टेडियम और अस्पताल में ब्लास्ट हो सकता है,हालांकि मेल में किसी स्टेडियम का नाम से उल्लेख नहीं किया गया था, लेकिन एमपीसीए का मुख्यालय इंदौर में है। इस कारण होलकर स्टेडियम की जांच की गई।

 

पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उधर पुलिस की साइबर सेल भी इसकी जांच कर रही है। इंदौर में इससे पहले दो स्कूलों को भी बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। इसके अलावा सालभर में आठ बार इंदौर एयरपोर्ट और विमान में बम रखे होने की धमकी भी मिल चुकी है। उधर इंदौर में रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed