फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Indore's climate was worse than last Diwali, AQI reached 186

Indore: पिछली दीवाली की तुलना में खराब थी इंदौर की आबोहवा, 335 पर पहुंचा एक्यूआई

Mon, 13 Nov 2023 09:02 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 13 Nov 2023 09:02 PM IST
सार

दीवाली के दिन एक दिन पहले पीएम10 यानी धूल के छोटे कणों की अधिकतम मात्रा 156 रही,जबकि पिछले साल 128 दर्ज हुई थी। पिछले साल दीवाली को धूल के छोटे कण पीएम 2.5 की मात्रा 145 थी। इस साल हवा में छोटे धूल के कण की मात्रा 166 रही।

विज्ञापन
Indore: Indore's climate was worse than last Diwali, AQI reached 186
दीपावली की रात इंदौर की हवा हो गई थी प्रदूषित। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इस पर दीवाली पर पटाखो की धूम रही है। इससे में प्रदूषण का स्तर भी बढ़ गई। सांस लेने पर प्रदूषित हवा का एहसास होने लगा था। पिछले साल दीपावली 23 अक्टूबर को थी। तब रात को इंदौर का एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स )319 पर था, लेकिन इस साल एक्यूआई 335 पर जा पहुंचा, हालांकि धूल के कण की मात्रा पिछले साल की तुलना में कम रही। पिछले साल पीएम10 की मात्रा 218 था, इस बार मामूली सुधार रहा और इस बार दीपावली पर 12 नवंबर की रात धूल के कण की मात्रा 215 रही।

विज्ञापन

इस बार दीपावली के दौरान हवा में धूल के बड़े और छोटे कणों की संख्या भी पिछले साल के मुकाबले ज्यादा रही। ठंड बढ़ने से हवा में जमे धुएं के कारण दृश्यता भी कम होने लगी थी। शाम सात बजे बाद जब पटाखे फूटना शुरू हुए तो शहर की आबो हवा में सल्फर डाईऑक्साइड और नाइट्रोजन डाईऑक्साइड जैसी विषैली गैसों की मात्रा अधिक हो गई। शहर के कोठारी मार्केट, विजय नगर, श्रमिक क्षेत्र, राजवाड़ा सहित आसपास के क्षेत्रों में प्रदूषण ज्यादा था।

विज्ञापन

दीवाली के दिन एक दिन पहले पीएम10 यानी धूल के छोटे कणों की अधिकतम मात्रा 156 रही,जबकि पिछले साल 128 दर्ज हुई थी। पिछले साल दीवाली को धूल के छोटे कण पीएम 2.5 की मात्रा 145 थी। इस साल हवा में छोटे धूल के कण की मात्रा 166 रही। प्रदूषण शोधकर्ता सुधीर गोरे के अनुसार नगर निगम द्वारा पर्यावरण सुधार के लिए शहर में किए गए प्रयासों के कारण बड़े धूल के कण की मात्रा कम रही। एयर क्वालिटी इंडेक्स जरुर ज्यादा रहा। ए

विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ गया तापमान

इस बार दीपावली नवबंर माह में आई। दीपावली की रात ठंडक भी महसूस हुई, लेकिन दीपावली की रात सामान्य से तीन डिग्री तापमान ज्यादा रहा। सोमवार रात का तापमान 17.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा। सोमवार सुबह बढ़ी हुई ठंडक महसूस हुई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed