{"_id":"6751b9e59b926f69670bcb12","slug":"indore-indore-s-chandan-nagar-and-vijay-nagar-route-fixed-for-cable-car-preparation-for-final-survey-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: इंदौर के चंदन नगर और विजयनगर रूट केबल कार के लिए तय, फाइनल सर्वे की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: इंदौर के चंदन नगर और विजयनगर रूट केबल कार के लिए तय, फाइनल सर्वे की तैयारी
Thu, 05 Dec 2024 08:04 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 05 Dec 2024 08:04 PM IST
सार
प्राधिकरण बोर्ड बैठक में बीआरटीएस के जंक्शन पर बनने वाले ब्रिजों के लिए भी सर्वे की मंजूरी दे दी गई है। इसके लिए कंसलटेंट तय हो चुके हैं।
विज्ञापन
इंदौर में प्राधिकरण की बैठक हुई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में सघन क्षेत्रों में केबल कार के संचालन के लिए इंदौर विकास प्राधिकरण ने दो रूट तय किए हैं। एक रूट पर केबल कार मेट्रो रूट, रेलवे स्टेशन से जुड़ेगी, जबकि दूसरे रूट से दो बस स्टैंड जुड़ेंगे। अब प्राधिकरण फाइनल सर्वे कराएगा। आने वाले दो सालों में शहर में केबल कार चलती नजर आएगी।
गुरुवार को आयोजित बोर्ड बैठक में दोनों रूट पर सर्वे की मंजूरी दी गई। केबल कार के लिए एक रूट चंदननगर से जवाहरमार्ग, गंगवाल बस स्टैंड, मालगंज, गुरुद्वारा चौराहा, सरवटे बस स्टैंड, एमवाय अस्पताल और शिवाजी प्रतिमा चौराहा तक है, जबकि दूसरा रूट विजयनगर से भमोरी, मालवा मिल, पाटनीपुरा और रेलवे स्टेशन वाला क्षेत्र शामिल है।
बीआरटीएस पर बनने वाले फ्लाईओवर के लिए भी होगा सर्वे
प्राधिकरण बोर्ड बैठक में बीआरटीएस के जंक्शन पर बनने वाले ब्रिजों के लिए भी सर्वे की मंजूरी दे दी गई है। इसके लिए कंसलटेंट तय हो चुके हैं। इसके अलावा राजीव गांधी सर्कल पर एक डबल डेकर ब्रिज भी बनेगा। बोर्ड बैठक में सुपर कॉरिडोर क्षेत्र में बने नए बस स्टेशन का संचालन निजी एजेंसी से कराने पर भी सहमति बनी। प्राधिकरण खजूरी बाजार के तुलसी मंदिर का भी जीर्णोद्धार करेगा। इसके अलावा राजेंद्र नगर में बना ऑडिटोरियम भी संचालन के लिए निजी एजेंसी को सौंपा जाएगा।