फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Indore's BRTS bus lane broken at three places due to bridge.

Indore: इंदौर के बीआरटीएस की बस लेन तीन जगह ब्रिज के कारण ब्रेक

Thu, 23 May 2024 08:37 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 23 May 2024 08:37 PM IST
सार

11 किलोमीटर लंबे बीआरटीएस काॅरिडोर पर तीन जगह बस मिक्स लेन में चल रही है। इससे हादसे का खतरा बढ़ गया है,क्योकि बीआरटीएस पर बड़े वाहन नहीं चलते है। बस लेन तोड़ने के कारण काॅरिडोर के तीन बस स्टाॅप भी अनुपयोगी साबित हो रहे है।

विज्ञापन
Indore: Indore's BRTS bus lane broken at three places due to bridge.
ब्रिज केे लिए उखाड़ी बस लेन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के बीआरटीएस की पहचान देश के सबसे अच्छे बस ट्रांजिट सिस्टमों में है। दस साल पहले यह इंदौर में शुरू हुआ,लेकिन साढ़े 11 किलोमीटर लंबे बीआरटीएस की बस लेन की लंबाई आधा किलोमीटर कम हो गई है। दरअसल ब्रिज निर्माण के कारण तीन जगह बस रैलिंग उखाड़ दी गई है।

विज्ञापन

दो दिन पहले सत्यसांई चौराहा पर रैलिंग उखाड़ दी गई। कुछ माह बाद इंदौर में छह किलोमीटर लंबा एलिवेटेड ब्रिज बनना है। इसके लिए भी बस लेन कुछ जगह तोड़ी जा सकती है। जगह-जगह बस लेन टूटने से इस प्रोजेक्ट पर अब सवालियां निशान लगने लगे है। नगर निगम ने बीआरटीएस पर आई बस संचालन के लिए सिटी बस कंपनी भी बना रखी है।

विज्ञापन

मिक्स लेन में चलने से हादसे का खतरा

11 किलोमीटर लंबे बीआरटीएस काॅरिडोर पर तीन जगह बस मिक्स लेन में चल रही है। इससे हादसे का खतरा बढ़ गया है,क्योकि बीआरटीएस पर बड़े वाहन नहीं चलते है। बस लेन तोड़ने के कारण काॅरिडोर के तीन बस स्टाॅप भी अनुपयोगी साबित हो रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण यात्रियों को भी परेशानी हो रही है,क्योकि बसों को एंट्री और एक्जिट के हिसाब से डिजाइन किया गया है। सामान्य बस स्टाॅपों पर बस यात्रियों को नहीं उतार सकती है। बस लेन टूटने का असर यात्री संख्या पर भी पड़ा है। सबसे ज्यादा परेशानी भंवरकुआ चौराहे पर आ रही है। विद्यार्थी सबसे ज्यादा सिटी बस का उपयोग काॅलेज जाने में करते है। भंवरकुआ में बस लेन टूटने से स्टूटेंडों को ज्यादा पैैदल चलना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed