फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Indore railway station will have airport like facilities, Prime Minister Modi performed Bhoomi Pujan.

Indore:इंदौर के रेलवे स्टेशन पर होगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं, प्रधानमंत्री मोदी ने किया भूमिपूजन

Mon, 26 Feb 2024 02:40 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 26 Feb 2024 02:40 PM IST
सार

कार्यक्रम के विशेष अतिथि सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि इंदौर में बनने वाला स्टेशन सभी आवश्यकताओं की पूर्ति करेगा। यहाँ भूमिगत पार्किंग रहेगी। इंदौर रेलवे स्टेशन में एयरपोर्ट जैसी व्यवस्था रहेगी। नए स्टेशन में शॉपिंग मॉल भी होंगे।

विज्ञापन
Indore: Indore railway station will have airport like facilities, Prime Minister Modi performed Bhoomi Pujan.
रेलवे स्टेशन का भूमिपूजन। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

494 करोड़ की लागत से इंदौर में बन रहे रेलवे स्टेशन का भूमिपूजन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। वे समारोह में वर्चुअली जुड़े और देश में जारी रेलवे से जुड़े विकास कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि देशभर के 554 रेलवे स्टेशन विरासत और विकास के प्रतिक होंगे।

विज्ञापन


नए स्टेशनों में उस शहर की संस्कृति की छाप होगी। बीते दस वर्षों में देशवासियों ने नया भारत बनते देखा है। वंदे भारत ट्रेन जैसी सर्वसुविधा युक्त रेलगाडि़यां अब सफर को आसान बना रही है। भारतवासी अब छोटे सपने नहीं देखते। वे कुछ बड़ा करने का सोचते है और सपनों को पूरा करना भी जानते है। 

विज्ञापन

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वर्चुअली समारोह से जुड़े। उन्होंने कहा कि एक साथ 554 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास रेलवे के इतिहास में पहले कभी नहीं हुए है। वैष्णव ने कहा कि 2014 में रेलवे ब्रिज धीमी गति से बनते थे,लेकिन अब तेजी से काम हो रहे है। मध्य प्रदेश में 33 स्टेशनों को पुर्नविकास हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के विशेष अतिथि सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि इंदौर में बनने वाला स्टेशन सभी आवश्यकताओं की पूर्ति करेगा। यहाँ भूमिगत पार्किंग रहेगी। इंदौर रेलवे स्टेशन में एयरपोर्ट जैसी व्यवस्था रहेगी। नए स्टेशन में शॉपिंग मॉल भी होंगे। एक हजार यात्रियों के लिए एसी कक्ष में बैठने की व्यवस्था रहेगी। नए स्टेशन से मेट्रो और बस स्टैण्ड भी जुड़ेंगे। रेलवे स्टेशन परिसर में एआईसीटीएसएल का छोटा बस स्टैंड भी होगा। दूसरे चरण में पार्क रोड स्टेशन की सुविधाएं बढाई जाएगी।


 

विधायक मधु वर्मा ने कहा कि इंदौर में रेलवे स्टेशन के विस्तार की जरुरत लंबे समय से थी। महानगर का रूप ले चुके इंदौर को नई रेलगाड़ियां हर साल मिल रही है। उसके हिसाब से स्टेशन भी बड़ा होना चाहिए। विधायक मालिनी गौड़ ने कहा कि स्टेशन की नई बिल्डिंग समय की मांग है,क्योकि लगातार यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। अब इंदौर में लगातार रेल सुविधा भी मिलेगी। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने नृत्य भी पेश किए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed