फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Indore Pride Day on Friday, celebrations taking place in the city for two days

Indore: कल इंदौर गौरव दिवस के रूप में मनेगी अहिल्या जयंती, दो दिन से शहर में हो रहे समारोह, कल भी होंगे आयोजन

Thu, 30 May 2024 09:32 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 30 May 2024 09:32 PM IST
सार

शुक्रवार को सुबह अहिल्या प्रतिमा पर सुमधुर लहरियों केे बीच माल्यार्पण किया जाएगा। इसके अलावा अभय प्रशाल में भी एक बड़ा आयोजन होगा।सुबह हेरिटेज वाॅक भी होगी।

विज्ञापन
Indore: Indore Pride Day on Friday, celebrations taking place in the city for two days
गौरव दिवस पर सजा इंदौर का राजवाड़ा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवी अहिल्या की 300वीं जयंती को इंदौर शहर गौरव दिवस के रूप में मना रहा है। बीते दो दिन से शहर में अनेक आयोजन इस उपलक्ष्य मेें हो रहे हैं। शुक्रवार को सुबह अहिल्या प्रतिमा पर सुमधुर लहरियों के बीच माल्यार्पण किया जाएगा। इसके अलावा अभय प्रशाल में भी एक बड़ा आयोजन होगा। शहर के पुरात्व महत्व के स्थानों पर भी रंगारंग रोशनी की गई है।

विज्ञापन

गौरव दिवस के मौके पर गुरुवार को इंदौर के परस्पर नगर में सुनील मतकर द्वारा निर्देशित अहिल्या मां पर आधारित नाटक की प्रस्तुती दी गई। जिसे काफी सराहा गया। यूथ होस्टल से जुड़े सदस्यों ने महेश्वर में नाइट वाॅक की और देवी अहिल्या की राजधानी रहे महेेश्वर किले का महत्व समझा। यूथ होस्टल के प्रदेशाध्यक्ष अशोक गोलाने ने बताया कि देवी अहिल्या को महेश्वर का किला काफी पसंद था। उन्होंने यहीं से मालवा का शासन चलाया।

विज्ञापन

सदस्यों ने रात को सहस्त्रधारा नदी तक नाइट ट्रैकिंग भी की। गुरुवार को राजवाड़ा के गणेश हाॅल मेें कलाकारों नेे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। निमाड़ नृत्य, गणगौर नृत्य के अलावा देवी अहिल्या पर आधारित नाट्य प्रस्तुति दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

कल ये आयोजन
शुक्रवार को अभय प्रशाल में आयोजित समारोह में शंकराचार्य ज्ञाननंद तीर्थ, महामंडलेश्वर किरणदास साबू,आरएसएस के सहकार्यवाह कृष्णगोपाल सहित अन्य वक्ता शामिल होंगे। शहर के गायक गौतम काले भी अपनी प्रस्तुती देंगे। देवी अहिल्या जन्मोत्सव समिति जाल सभागृह में देवी अहिल्या गौरव सम्मान से उद्योगपति विनोद अग्रवाल को सम्मानित करेगी। शुक्रवार को शिवाजी नगर में अहिल्या प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। यह प्रतिमा जयपुर से बनाकर लाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed