फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Indore-Mumbai Tejas train flopped on the very first day, 225 passengers boarded from Indore, 190 had c

Indore: पहले ही दिन फ्लाॅप रही इंदौर-मुंबई तेजस ट्रेन, इंदौर से सवार हुए 225 यात्री, आए थे 190

Thu, 24 Jul 2025 06:19 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 24 Jul 2025 06:19 PM IST
सार

मुंबई से यह ट्रेन बुधवार रात 11.20 बजे रवाना हुई,लेकिन इंदौर डेढ़ घंटा देरी से दोपहर साढ़े 12 बजे पहुंची। तब ट्रेन में सवार 190 यात्री इंदौर स्टेशन पर उतरे। उनका कहना था कि ट्रेन ने इंदौर आने में काफी समय लिया। इसका किराया भी कम होना चाहिए।

विज्ञापन
Indore: Indore-Mumbai Tejas train flopped on the very first day, 225 passengers boarded from Indore, 190 had c
पहले दिन तेजस ट्रेन को मिले कम यात्री। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर से मुंबई के बीच शुरू हुई स्पेशल ट्रेन तेजस  (संख्या 09085) को यात्रियों का भरपूर साथ नहीं मिला। पहले ही दिन मुंबई से आई ट्रेन के ज्यादातर कोच खाली रहे।  मुंबई से 190 यात्री इंदौर पहुंचे, जबकि गुरुवार शाम पांच बजे जब ट्रेन इंदौर से रवाना हुई तो सिर्फ 225 यात्री ही ट्रेन में सवार हुए। उनमें भी ज्यादातर सूरत और वड़ोदरा के यात्री थे।

विज्ञापन

 

प्रदेश की पहली तेजस ट्रेन को पहले दिन यात्रियों का प्रतिसाद कम मिलने की एक वजह इसके संचालन के दो दिन पहले बुकिंग शुरू की गई। इस ट्रेन का किराया अधिक है और यह अवंतिका एक्सप्रेस से भी ज्यादा समय ले रही है। मुंबई से यह ट्रेन बुधवार रात 11.20 बजे रवाना हुई,लेकिन इंदौर डेढ़ घंटा देरी से दोपहर साढ़े 12 बजे पहुंची। तब ट्रेन में सवार 190 यात्री इंदौर स्टेशन पर उतरे। उनका कहना था कि ट्रेन ने इंदौर आने में काफी समय लिया। इसका किराया भी कम होना चाहिए। शाम पांच बजे अपने निर्धारित समय पर ट्रेन इंदौर से रवाना हुई। तब ट्रेन में 225 यात्री इंदौर से सवार हुए। इनमें ज्यादातर सूरत और वड़ोदरा के यात्री थे।

विज्ञापन

 

रेलवे अफसरों का कहना है कि आने वाले दिनों में ट्रेन की बुकिंग हो रही है। राखी त्योहार को देखते हुए ट्रेन की डिमांड बढ़ी हुई है। इंदौर से मुंबई के लिए चलने वाली अवंतिका और दुरंतो एक्सप्रेस में बुकिंग नहीं मिलती है। नई ट्रेन की डिमांड भी थी। इस कारण इस स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस ट्रेन का संचालन 30 अगस्त तक किया जाएगा। यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलेगी। इस ट्रेन का एसी-3 टियर का किराया एक हजार 805 रुपये है, जबकि एसी-2 टियर का किराया दो हजार 430 रुपये है। एसी फर्स्ट क्लास का किराया तीन हजार 800 रुपये रखा गया है। राखी त्योहार के समय शुरू की गई इस स्पेशल ट्रेन की बुकिंग 21 जुलाई से शुरू हो गई थी। इस ट्रेन में यात्रियों को आटोमेटिक डोर व वाईफाई की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed