Indore: इंदौर के शराब ठेकेदार सूरज रजक ने की दो युवकों से मारपीट, केस दर्ज
सूरज के खिलाफ अर्पित गुर्जर ने शिकायत की। दोनो बिचौली मर्दाना अंडर ब्रिज के पास से गुजर रहे थे। तभी टक्कर को लेकर विवाद हुआ। कार में से उतरे दो लोगों ने अर्पित व उसके दोस्त की डंडों से पिटाई कर दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के शराब ठेकदार सूरज रजक के खिलाफ कनाडि़या पुलिस ने मारपीट का केस दर्ज किया है। बीती रात सूरज का वाहन टकराने की बात पर दो दोस्तों से विवाद हुआ था। रजक अपने सुरक्षागार्ड के साथ कार में सवार था। सूरज ने उतर पर दोनों दोनों से विवाद किया।
बताते है कि इस दौरान हवाई फायर भी हुआ। मामला थाने तक पहुंचा। इस बीच सूरज के समर्थकों ने यह खबर उड़ाई कि सूरज पर हमला हुआ है। शुक्रवार को समर्थक कनाडि़या थाने के घेराव की तैयारी भी करने लगे थे। इस बीच कनाडि़या पुलिस ने सूरज के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया।
सूरज के खिलाफ अर्पित गुर्जर ने शिकायत की। दोनो बिचौली मर्दाना अंडर ब्रिज के पास से गुजर रहे थे। तभी टक्कर को लेकर विवाद हुआ। कार में से उतरे दो लोगों ने अर्पित व उसके दोस्त की डंडों से पिटाई कर दी। अर्पित ने आरोप लगाया कि कार से उतर कर सूरज ने पिस्टल से फायर भी किया था।
अर्पित व उसका दोस्त मौके से भाग गए और कनाडि़या थाने में शिकायत की। उधर सूरज के समर्थकों का कहना है कि दोनों युवकों ने सूरज पर हमला बोला और सूरज ने ही पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूरज भाजपा विधायक रमेश मेंदोला का करीबी माना जाता है। पहले भी शराब सिंडिकेट के कुछ सदस्यों से इसका विवाद हुआ था।
