फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Indore-Khajuraho flight could fly in just one day, now operations closed

Indore: इंदौर-खजुुराहो का विमान एक ही दिन भर सका उड़ान, अब संचालन बंद

Thu, 01 Aug 2024 07:21 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 01 Aug 2024 07:21 PM IST
सार

 इंदौर से उज्जैन की दूरी 55 किलोमीटर है और कार से एक घंटे मेंं इंदौर से उज्जैन पहुंचा जा सकता है। इस कारण विमान केे यात्री कम मिल रहे थे। पिछले 20 जुलाई केे बाद इंदौर-उज्जैन की उड़ान बंद कर दी गई।

विज्ञापन
Indore: Indore-Khajuraho flight could fly in just one day, now operations closed
इंदौर एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के शहरों को आंतरिक उड़ानों को जोड़ने के लिए की गई पीएमश्री वायुसेवा को यात्रियों का ज्यादा प्रतिसाद नहीं मिल रहा है। इंदौर से खजुराहो  के लिए पिछले सप्ताह जोर-शोर से इंदौर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू की गई, लेकिन एक बार उड़ान भरने के बाद यह सेवा बंद कर दी गई। इंदौर खजुराहो उड़ान की सुविधा अब इंदौर से नहीं मिलेगी।

विज्ञापन


कंपनी ने अगस्त माह का शेड्यूल जारी किया है।जिसमें इंदौर से भोपाल व जबलपुर की सीधी उड़ानें ही रखी गई है,जबकि जून में रीवा और उज्जैन के लिए भी इंदौर से उड़ानें थी। हाल ही में इंदौर खजुराहो सेवा भी शुरू की गई थी।
विज्ञापन

 

 इंदौर से उज्जैन की दूरी 55 किलोमीटर है और कार से एक घंटे मेंं इंदौर से उज्जैन पहुंचा जा सकता है। इस कारण विमान केे यात्री कम मिल रहे थे। पिछले 20 जुलाई केे बाद इंदौर-उज्जैन की उड़ान बंद कर दी गई। इसके पीछे वजह यह बताई गई कि हवाई पट्टी पर नील गाय और अन्य पशु आ जाते हैै। इससे हादसे का खतरा रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

आपको बता दे कि अेाला कंपनी ने इंदौर से भोपाल तक का किराया तीन हजार रुपये रखा है,जबकि जबलपुर का किराया पांच हजार रुपये रखा है। कंपनी छह सीटर विमान का संचालन यात्रियों के लिए करती हैै। इंदौर से भोपाल के लिए ठीक स्थिति में यात्री मिल रहे है।

 

वीके सेठ इंदौर विमानतल के नए डायरेक्टर

इंदौर के देवी अहिल्या बाई होलकर विमानतल के नए डायरेक्टर के रुप में वीके सेठ की नियुक्ति हुई है। वे अभी अमृतसर एयरपोर्ट के डायरेक्टर थे। इंदौर एयरपोर्ट के डायरेक्टर पद पर रहे सीवी रविंद्रन का तबादला जून माह में दिल्ली हो गया था। नए डायरेक्टर 7 अगस्त के बाद इंदौर आकर पदभार गृहण करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed