फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Indore-Jaipur super fast train collides with car, driver ran away leaving the car on the track after s

Indore: रेलवे ट्रैक पर फंसी कार को सुपरफास्ट ट्रेन ने उड़ाया, ड्राइवर ने जैसे-तैसे भागकर बचाई अपनी जान

Tue, 19 Dec 2023 12:25 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 19 Dec 2023 12:25 PM IST
सार

कार दिल्ली से इंदौर आ रही थी। लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन से आगे की क्रासिंग पर कार मिट्टी और मुरम में फंस गई। ड्रायवर कार हटा पाता, उससे पहले धड़धड़ाती हुई जयपुर दिल्ली सुपर फास्ट ट्रेन आ गई।  ड्रायवर डर गया और कार को ट्रेक पर ही छोड़ खुद भागा।

विज्ञापन
Indore: Indore-Jaipur super fast train collides with car, driver ran away leaving the car on the track after s
ट्रेन से टक्कर के बाद कार की स्थिति। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

मंगलवार सुबह एक कार ट्रैक पर फंस गई और इंदौर-जयपुर सुपर फास्ट्र ट्रेन ने कार के परखच्चे उड़ा दिए। हादसा इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र के क्रॉसिंग पर हुआ। दरअसल, क्रॉसिंग पार करते समय कार रेलवे ट्रेक पर फंस गई थी, इस बीच ट्रेन आ गई। यह देख ड्रायवर कार छोड़कर भाग गया और तेज गति से आ रही ट्रेन ट्रैक पर खड़ी कार को दूर तक घसीट कर ले गई। भीषण टक्कर होने के बाद भी कोई जनहानि नहीं हुई। 

विज्ञापन


कार दिल्ली से इंदौर आ रही थी। लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन से आगे की क्रॉसिंग पर कार मिट्टी और मुरम में फंस गई। ड्रायवर कार हटा पाता, उससे पहले धड़धड़ाती हुई जयपुर-दिल्ली सुपर फास्ट ट्रेन आ गई। यह देख ड्रायवर डर गया और कार को ट्रैक पर ही छोड़ खुद जान बचाने भागा। ट्रेन कार से टकराई और उसे दूर तक घसीटते हुए ले गई कार दवा व्यापारी राजेश गुरबानी की बताई जा रही है। 
विज्ञापन


हादसे के बाद ट्रेन रुकी
कार से टक्कर के बाद आगे जाकर ट्रेन भी रुकी। लोको पायलेट ने रेलवे अफसरों को सूचना दी। रेलवे अफसरों ने इंजन की जांच की। टक्कर से इंजन को कोई नुकसान नहीं हुआ। ट्रेन करीब आधे घंटे वहां रूकी रही। इसके बाद धीमी गति से ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed