{"_id":"66192f2bbd52fcf5d4062bf2","slug":"indore-indore-got-two-summer-special-trains-mhow-indore-patna-and-indore-new-delhi-trains-will-run-from-this-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rail Update: इंदौर को मिली दो समर स्पेशल ट्रेन, महू-इंदौर-पटना और इंदौर-नई दिल्ली ट्रेन इसी माह से चलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rail Update: इंदौर को मिली दो समर स्पेशल ट्रेन, महू-इंदौर-पटना और इंदौर-नई दिल्ली ट्रेन इसी माह से चलेंगी
Fri, 12 Apr 2024 07:46 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Fri, 12 Apr 2024 07:46 PM IST
सार
गर्मी की छुट्टियों के कारण पटना और नई दिल्ली रूट पर यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है और कई बार ट्रेन की बुकिंग आसानी से नहीं मिल पाती है। इसे देखते हुए रेलवे ने दोनों शहरों में नई ट्रेन के संचालन की घोषणा की है। रेलवे ने फिलहाल बुकिंग शुरू नहीं की है।
विज्ञापन
इंदौर रेलवे स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर को समर सीजन में दो स्पेशल ट्रेनों की सौगात मिली है। जिन शहरों को रेलवे ने इंदौर से जोड़ा है। वहां ट्रेनों की काफी डिमांड है और पूर्व में चल रही ट्रेनों में काफी भीड़ रहती है। इंदौर से एक ट्रेन नई दिल्ली के लिए 19 अप्रैल से चलाई जाएगी, जबकि महू-इंदौर-पटना ट्रेन का संचालन 18 अप्रैल से होगा।
विज्ञापन
19 अप्रैल से दिल्ली ट्रेन
19 अप्रैल से इंदौर से शाम पांच बजे नई दिल्ली ट्रेन इंदौर से 19, 21, 26 और 28 अप्रैल और 3, 5, 10, 12, 17, 19, 24, 26, 31 मई व 1, 3, 8, 10, 15, 17, 22, 24 और 29 जून को चल कर दूसरे दिन सुबह साढ़े चार बजे दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशा से देवास, उज्जैन, नागदा, कोटा, मथुरा, पलवल में ठहरेगी। रेलवे के जानकार नितिन विजयवर्गीय ने कहा कि गर्मी की समय पर्यटक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के पर्ययक स्थलों पर जाते हैं। इस कारण इंदौर दिल्ली स्पेशल ट्रेन को अच्छा प्रतिसाद मिलेगा। पटना ट्रेन में सालभर भीड़ रहती है।
विज्ञापन
पटना जाने वालों को राहत
गर्मी की छुट्टियों के कारण पटना और नई दिल्ली रूट पर यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है और कई बार ट्रेन की बुकिंग आसानी से नहीं मिल पाती है। इसे देखते हुए रेलवे ने दोनो शहरों में नई ट्रेन के संचालन की घोषणा की है। रेलवे ने फिलहाल बुकिंग शुरू नहीं की है। महू-इंदौर-पटना ट्रेन 18, 25 अप्रैल, 2, 9,16, 23, 30 मई और 6, 13, 20 और 27 जून को शाम 6.25 बजे से रवाना होगी, जो अगले दिन शाम को साढ़े छह बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 19, 26 अप्रैल, 3, 10, 17, 24, 31 मई और 7,1 4, 21 और 28 जून को रात 9.30 बजे पटना से चलकर शनिवार रात 11 बजे इंदौर पहुंचेगी। दोनों दिशा से यह ट्रेन दानापुर, आरा, बक्सर, माणिकपुर, सतना, दमोह, सागर, बीना, विदिशा, मक्सी, उज्जैन, फतेहाबाद होते हुए इंदौर आएगी।
विज्ञापन
