फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Indore gets invitation in cleanliness ranking ceremony, can become number one again

Indore: इंदौर ने स्वच्छता में छुआ सातवां आसमान, मंत्री विजयवर्गीय ने दी बधाई, बोले- हमें मिला न्योता

Fri, 05 Jan 2024 06:44 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 05 Jan 2024 06:44 PM IST
सार

समारोह के आमंत्रण के बारे में मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर 11 जनवरी के स्वच्छता रैंकिंग समारोह का आमंत्रण मिला है। इंदौर और मध्य प्रदेश सरकार को राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए आमंत्रित किया गया है।

विज्ञापन
Indore: Indore gets invitation in cleanliness ranking ceremony, can become number one again
File photo - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

स्वच्छता में इंदौर ने सातवां आसमान छू लिया है। लगातार सातवीं बार देश में इंदौर सफाई में नंबर वन चुना गया है। प्रदेश के नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने शुक्रवार शाम को एक कार्यक्रम में यह जानकारी दी।

विज्ञापन


विजयवर्गीय ने इस बड़ी कामयाबी के लिए इंदौर की जनता और खासकर इंदौर नगर निगम के सफाईकर्मियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि 11 जनवरी को दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम का हमें न्योता मिला है और इंदौर फिर सफाई में नंबर वन बन गया है।
विज्ञापन


प्रदेश स्तर भी मप्र नंबर वन
समारोह के आमंत्रण के बारे में मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने भी कहा कि इंदौर 11 जनवरी के स्वच्छता रैंकिंग समारोह का आमंत्रण मिला है। इंदौर और मध्य प्रदेश सरकार को राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें, 11 जनवरी को देश के शहरों की स्वच्छता रैंकिंग घोषित होगी। दिल्ली की टीम ने पिछले दिनों इंदौर में सफाई से जुड़े कामों की वीडियो शूटिंग की थी। इंदौर छह साल से लगातार पूरे देश में सबसे साफ शहर का रिकॉर्ड बना चुका है। इस बार इंदौर का मुकाबला कई शहरों से था, लेकिन विजयवर्गीय के दावे के अनुसार इंदौर ने सातवीं बार बाजी मार ली है। हालांकि, अधिकृत तौर पर इंदौर समेत देशभर के स्वच्छता शहरों की रैंकिंग 11 जनवरी को ही पता चलेगी।


घर घर कचरा संग्रहण इंदौर की सबसे बड़ी ताकत
इंदौर का दावा सातवीं बार इसलिए भी मजबूत रहा, क्योंकि इंदौर में घर घर से शत प्रतिशत कचरा वाहनों के जरिए ट्रेंचिंग ग्राउंड ले जाया जा रहा है। घरों से कचरा अलग अलग कर लिया जा रहा है। दूसरे शहरों में अभी भी मिक्स कचरा आना बड़ी समस्या है। जीरो डस्टबीन सिटी या कचरा पेटी मुक्त होने से इंदौर में सड़कों पर कचरे के ढेर नहीं दिखते हैं। कचरे से खाद, और सीएनजी भी इंदौर में तैयार हो रही है। दूषित पानी के उपचार के बाद उसके उपयोग में भी इंदौर आगे है। इंदौर में इस बार सर्वेक्षण करने आई टीम बारिश के दौरान आई थी। उसके बाद अलग अलग दिनों में भी सर्वे हुआ, लेकिन ज्यादा कमियां नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed