फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Indore Dewas bypass again jammed in the morning, vehicles queued up for two km

Indore: इंदौर देवास बाइपास पर फिर लगा जाम, दो किमी तक लगी वाहनों की कतार

Wed, 02 Jul 2025 09:02 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 02 Jul 2025 09:02 PM IST
सार

ट्रैफिक जाम न हो, इसके लिए प्रशासन गांव से आठ से दस किलोमीटर पहले वाहनों को रोक कर दूसरे वाहनों की तरफ मोड़ रहा है। ट्रक चालक इसका विरोध कर रहे है,क्योकि उन्हें वैकल्पिक मार्गों से जाने में अधिक समय भी लग रहा है और पैसा भी ज्यादा लग रहा है।

विज्ञापन
Indore: Indore Dewas bypass again jammed in the morning, vehicles queued up for two km
फिर लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर-देवास बाइपास पर हो रहे ट्रैफिक जाम की चर्चा प्रदेश में है। भोपाल से निजी वाहनों से इंदौर आने वाले यात्री इंदौर में रहने वाले परिचितों से जाम के बारे में पूछताछ करने के बाद ही यात्रा शुरू कर रहे है तो इंदौर के यात्री भी जाम के हालत देखकर सफर तय कर रहे है। दो दिन तक तो अर्जुन बड़ौद में जाम से राहत रही, लेकिन बुधवार सुबह फिर वहां पर ट्रैफिक जाम होने लगा। सुबह 9 से 11 बजे के बीच दो किलोमीटर तक वाहनों की कतार लगी हुई है।

विज्ञापन

 

ट्रैफिक जाम न हो, इसके लिए प्रशासन गांव से आठ से दस किलोमीटर पहले वाहनों को रोक कर दूसरे वाहनों की तरफ मोड़ रहा है। ट्रक चालक इसका विरोध कर रहे है,क्योकि उन्हें वैकल्पिक मार्गों से जाने में अधिक समय भी लग रहा है और पैसा भी ज्यादा लग रहा है। बुधवार सुबह दूसरे स्थानों पर वाहनों की रोकथाम नहीं की गई तो फिर से जाम लगने लगा था। सूचना मिलने पर अफसर सक्रिय हुए और यातायात बहाल कराया। दोपहर बाद हालात फिर सामान्य हो गए थे।

विज्ञापन

 

पेवर ब्लाॅक लगा रहे सर्विस रोड पर

अर्जुन बड़ौद गांव की सर्विस रोड पर पहले गिट्टी भरकर उसे समतल किया गया। अब वहां पर पेवर ब्लाॅक लगाए जा रहे है। सर्विस रोड की चौड़ाई भी बढ़ाई गई है, ताकि दो लेन में वाहन निकल सके। फिलहाल सड़क का काम जारी है। वाहनों को देवगुराडि़या और उज्जैन की तरफ भी मोड़ा गया है। कई वाहन चालक उज्जैन से देवास होकर भोपाल जा रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed