फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Indore connection to the attack on actor Tiger Shroff; a suspect allegedly involved in the conspiracy

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: हमले के तार इंदौर से जुड़े, साजिश में शामिल संदिग्ध युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया

Sat, 24 Oct 2026 04:17 PM IST
सुनील मेहरोत्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर/मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर/मुंबई Published by: सुनील मेहरोत्रा Updated Sat, 24 Oct 2026 04:17 PM IST
सार

एक्टर टाइगर श्रॉफ की हत्या की कोशिश के मामले में अब इंदौर कनेक्शन सामने आया है। मुंबई क्राइम ब्रांच से मिली जानकारी के आधार पर इंदौर क्राइम ब्रांच ने प्रांजल नामक युवक को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि वह हमले की कथित साजिश में शामिल था। 

विज्ञापन
Indore: Indore connection to the attack on actor Tiger Shroff; a suspect allegedly involved in the conspiracy
टाइगर श्रॉफ पर हमले के मामले में इंदौर से भी एक गिरफ्तारी की गई है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश के तार अब इंदौर से जुड़ गए हैं। मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग कर हत्या की कोशिश के मामले में इंदौर क्राइम ब्रांच ने प्रांजल नामक युवक को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि वह हमले की प्लानिंग में शामिल था। मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम को आरोपी के इंदौर में होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद इंदौर क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए प्रांजल को हिरासत में लिया। अब पुलिस उससे पूछताछ कर साजिश से जुड़ी जानकारियां जुटाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- युवक की मौत के बाद कमिश्नर ऑफिस के बाहर परिजनों ने दी सामूहिक खुदकुशी की धमकी
विज्ञापन


वहीं मुंबई डीसीपी राज तिलक रौशन ने शनिवार को बताया कि इस गिरफ्तारी के साथ ही केस में अब तक कुल 11 आरोपी पकड़े जा चुके हैं। इस बीच, क्राइम ब्रांच ने अदालत में दाखिल रिमांड अर्जी में इस शूटआउट के पीछे का असली मोटिव भी साफ कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ पर यह हमला बिश्नोई गैंग द्वारा वित्तीय लाभ कमाने, अपना दबदबा कायम करने और लोगों में खौफ पैदा करने के लिए किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को तीन आरोपियों जतिन पंचाल, समीर खत्री और अंकित खटक की पुलिस हिरासत की मांग की थी। पुलिस ने रिमांड एप्लीकेशन में अदालत को बताया कि टाइगर श्रॉफ पर हमला भी आतंक फैलाने की उसी सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है, जिसका खुलासा सलमान खान पर फायरिंग, बाबा सिद्दीकी की हत्या और फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर हुई गोलीबारी के मामलों में पुलिस चार्जशीट में पहले ही कर चुकी है। अदालत में दी गई रिमांड एप्लीकेशन के अनुसार, गिरफ्तार किए गए इन तीनों आरोपियों ने वारदात से पहले मुंबई में कुछ अन्य प्रभावशाली लोगों के घरों की भी रेकी की थी। रिमांड एप्लीकेशन में यह भी खुलासा हुआ है कि इस हमले को अंजाम देने के बाद आरोपियों की योजना विदेश भागने की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed