{"_id":"62f0d9978f77bb55f651d469","slug":"indore-in-mhow-the-youths-dancing-by-climbing-on-the-dj-felt-the-current-four-were-hit-by-each-other-s-hand","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: डीजे पर चढ़कर नाच रहे युवकों को लगा करंट, एक-दूसरे का हाथ लगने से चार आए चपेट में, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: डीजे पर चढ़कर नाच रहे युवकों को लगा करंट, एक-दूसरे का हाथ लगने से चार आए चपेट में, एक की मौत
Mon, 08 Aug 2022 04:13 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 08 Aug 2022 04:13 PM IST
सार
सिमरोल क्षेत्र में कांवड़ यात्रा के डी़जे वाहन पर चढ़कर नाच रहे युवकों को करंट लगने का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चार युवक करंट की चपेट में आए हैं। एक युवक की मौत बताई जा रही है।
विज्ञापन
डीजे पर चढ़कर नाच रहे युवक आए करंट की चपेट में।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के नजदीक स्थित महू में हादसा हो गया। एक कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे वाहन पर चढ़कर नाच रहे चार युवकों को करंट लग गया। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें एक के बाद एक युवक गाड़ी पर गिरते दिख रहे हैं। घटना में एक युवक की मौत होना बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार वीडियो सिमरोल क्षेत्र के मेमदी तालाब का बताया जा रहा है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक सिमरोल क्षेत्र में कांवड़ यात्रा निकाली जा रही थी। उसमें कई डीजे वाहन भी शामिल थे। डीजे पर यात्रा में चल रहे युवा थिरक रहे थे। दो वाहनों पर कुछ युवा ऊपर चढ़कर डांस कर रहे थे। अचानक एक युवक ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन के संपर्क में आ गया। वो वहीं चिपक गया। उसे छूने से तीन अन्य युवक भी चपेट में आ गए। घटना में एक युवक की मौत बताई जा रही है। घायलों में से दो का महू के अस्पताल में इलाज चल रहा है तो एक को इंदौर के एमवाय अस्पताल भेजा गया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि करंट के संपर्क में आए युवक को छूने से अन्य युवक को झटका लगा तो वो सतर्क हो गया और उसने नीचे आवाज लगाकर गाड़ी आगे बढ़ाने का इशारा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदौर के पास महू में डीजे पर चढ़कर नाच रहे युवकों को लगा करंट, एक-दूसरे का हाथ लगने से चार आए चपेट में, एक की मौत #Mhow #Indore #DJ #KawarYatra #MPNews #MadhyaPradesh https://t.co/qZBu3nrLY1 pic.twitter.com/rT6c46qGlu
— Amar Ujala (@AmarUjalaNews) August 8, 2022