फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: In Indore, a young man was stabbed to death in broad daylight and his throat was slit

Indore: इंदौर में दिन दहाड़े चाकू मारकर युवक की गला रेत कर हत्या

Fri, 27 Dec 2024 03:06 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 27 Dec 2024 03:06 PM IST
सार

विनोद शुक्रवार दोपहर घर से निकला था। हमलवार पीछे से आया और युवक पर चाकू से वार करने लगा। विनोद सड़क पर गिर पड़ा तो बार-बार आरोपी ने चाकू से वार किए। इसके बाद उसने गला भी काट दिया।

विज्ञापन
Indore: In Indore, a young man was stabbed to death in broad daylight and his throat was slit
इंदौर में एक युवक की हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के परदेशीपुरा क्षेत्र में एक युवक की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। उसका रात को एक युवक से विवाद था। आशंका है कि उसी युवक ने हत्या की। अारोपी ने एक के बाद एक 20 वार चाकू से किए फिर गला रेत दिया। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन

 

परदेशीपुरा क्षेत्र में रहने वाला युवक विनोद एक होटल में वेटर का काम करता था। उसका रात को कुलकर्णी भट्टा क्षेत्र में रहने वाले युवक से विवाद हुआ था। फिलहाल आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई। विनोद शुक्रवार दोपहर घर से निकला था। हमलवार पीछे से आया और युवक पर चाकू से वार करने लगा। विनोद सड़क पर गिर पड़ा तो बार-बार आरोपी ने चाकू से वार किए। इसके बाद उसने गला भी काट दिया। हत्या के समय लोग भी सड़कों पर थे।

विज्ञापन

 

उन्होंने हत्यारे को देखा, लेकिन किसी की हिम्मत विनोद को बचाने की नहीं हुई,क्योकि हत्यारे के सिर पर खून सवार था। आररोपी हत्या के बाद भाग गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने विनोद के शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया। हत्या में प्रमोद यादव का नाम सामने आ रहा है। वह कुलकर्णी नगर में रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed