फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: In Indore, a woman consumed poison along with her three children and was admitted to hospital

Indore: इंदौर में महिला ने तीन बच्चों के साथ खाया जहर, चारों अस्पताल में भर्ती, हालत खतरे से बाहर

Fri, 01 Aug 2025 06:01 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 01 Aug 2025 06:01 PM IST
सार

अन्नू ने स्वीकार किया कि उसने मिठाई में जहर मिलाकर तीनों बच्चों को दिया है और खुद भी खा लिया। पुलिस को महिला ने बताया कि उसका पति जबर सिंह उससे विवाद करता है। बच्चों की स्कूल फीस भी नहीं भर पाता है और उनके खर्चे भी नहीं उठाता है।

विज्ञापन
Indore: In Indore, a woman consumed poison along with her three children and was admitted to hospital
एमवाय अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के शिप्रा थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति के विवाद के बाद तीन बच्चों को मिठाई में जहर दे दिया और खुद भी खा लिया। चारों को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

विज्ञापन


आसपास के लोगों ने बताया कि महिला के आए दिन अपने पति से विवाद होता रहता था। गुरुवार रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद पति घर से चला गया था। नाराज पत्नी ने अपने तीनों बेटों को पहले जहर दे दिया। आसपास के लोगों को जब जहर खाने की बात पता चली तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल चारों की हालत में सुधार है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार यह घटना शिप्रा क्षेत्र में हुई। यहां रहने वाली अन्नू सिंह और उसके बेटे आकाश, राज व पवन को एंबुलेंस से एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया। डॉक्टरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस अफसर अस्पताल पहुंचे और महिला के बयान लिए। अन्नू ने स्वीकार किया कि उसने मिठाई में जहर मिलाकर तीनों बच्चों को दिया है और खुद भी जहर खा लिया। पुलिस को महिला ने बताया कि उसका पति जबर सिंह उससे विवाद करता है। बच्चों की स्कूल फीस भी नहीं भर पाता है और उनके खर्चे भी नहीं उठाता है। इस बात को लेकर उनके बीच अक्सर लड़ाई होती थी। पुलिस  केस दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस को जबर सिंह नहीं मिला है। उसकी तलाश में भी छापे मारे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed