{"_id":"65ffd96454e6acd58a0647af","slug":"indore-in-indore-a-9-year-old-girl-was-raped-by-her-stepfather-brother-and-maternal-uncle-accused-arrested-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैवानियत की हदें पार: इंदौर में नौ साल की बच्ची के साथ उसके पिता, भाई और मामा करते थे दुष्कर्म, तीनों गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैवानियत की हदें पार: इंदौर में नौ साल की बच्ची के साथ उसके पिता, भाई और मामा करते थे दुष्कर्म, तीनों गिरफ्तार
Sun, 24 Mar 2024 08:01 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Sun, 24 Mar 2024 08:01 PM IST
सार
काउंसलिंग के दौरान बच्ची ने सदस्यों को बताया कि उसका मामा भी उसके साथ गलत हकरत करता था। पुलिस ने सौतेले पिता, भाई और मामा के खिलाफ रेप, गैंग रेप, पॉक्सो एक्ट की गंभीर धारा में केस दर्ज किया है। आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची के साथ दरिंदगी उसका सौतेले पिता और भाई ही करता था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
बाल कल्याण समिति के शेल्टर होम में बच्ची की काउंसलिंग के बाद उसने यह सब बातें बताईं। दो माह पहले बच्ची की नानी गांधी नगर पुलिस के पास लेकर गई थी, लेकिन तब बच्ची ने नहीं बताया था। इसके बाद पुलिस ने बाल कल्याण समिति के पास मामला भेजा था। बच्ची की काउंसलिंग समिति के सदस्य कर रहे थे।
विज्ञापन
मामा भी करता था गलत हरकत
बच्ची को शेल्टर होम में लाए थे तो वह अक्सर गुमसुम रहती थी और सदस्यों से भी खुलकर बात नहीं करती थी। बच्ची की मां ने तीन शादियां की हैं। बच्ची उसे पहले पति से हुई थी, लेकिन महिला ने उसे तलाक दे दिया था। इसके बाद उसने दो शादियां और कीं। सौतेला पिता व भाई बच्ची के साथ रेप करते थे। काउंसलिंग के दौरान बच्ची ने सदस्यों को बताया कि उसका मामा भी उसके साथ गलत हकरत करता था। बच्ची ने दूसरेे पिता को लेकर भी बयान दिया है कि वह भी गलत हरकत करता था। पुलिस ने सौतेले पिता, भाई और मामा के खिलाफ रेप, गैंग रेप, पॉक्सो एक्ट की गंभीर धारा में केस दर्ज किया है। आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
बंदूक दिखाकर धमकाता था पिता
बच्ची ने यह भी बताया कि सौतेला पिता उसे बंदूक दिखाकर धमकाता था और बार-बार रेप करता था। समिति ने बच्ची के बयानों के साथ रिपोर्ट तैयार कर महिला बाल विकास विभाग, कलेक्टर और बाल सरंक्षण अधिकारी को सौंपी है। बच्ची ने उसके साथ हो रही गलत हरकतों की जानकारी उसकी नानी को सबसे पहले बताई थी। बच्ची का ध्यान उसकी मां भी नहीं रखती थी, इसलिए बच्ची नानी के पास रहने लगी थी।
