फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Illegal settlement on vacant land in Indore removed, occupied again

Indore: इंदौर मेें खाली जमीन पर बसी अवैध बस्ती हटाई, दोबारा किया था कब्जा

Sat, 22 Jun 2024 12:25 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 22 Jun 2024 12:25 PM IST
सार

कब्जेधारी बारिश के मौसम का हवाला देकर थोड़े दिन का समय मांगने लगे, लेकिन अफसरों ने कहा कि पहले भी इस जमीन से आप लोगों को हटाया गया, फिर बार-बार यहां कब्जा क्यों करने आ जाते है।

विज्ञापन
Indore: Illegal settlement on vacant land in Indore removed, occupied again
प्रोफेसर काॅलोनी से हटाया अतिक्रमण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निगम ने शनिवार को प्रोफेसर काॅलोनी की जमीन पर बसी अवैध बस्ती को हटाया। यहां दूसरी बार अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम का अमला पहुंचा था। दो माह पहले अतिक्रमण हटाने पर काफी विवाद हुआ था। इसे देखते हुए इस बार पुलिस बल भी मौके पर मौजूद थे। तीन दिन पहले अफसरों ने बस्ती में जाकर कब्जे हटाने का अल्टीमेटम दिया था। इसके बावजूद कब्जे नहीं हटाए गए थे।

विज्ञापन

भंवरकुआ चौराहे पर सुबह आठ बजे ही जेसीबी और 30 से ज्यादा श्रमिकों के साथ अफसर प्रोफेसर काॅलोनी जा पहुंचे। यहां जमीन के खुले हिस्से पर लोगों के कब्जे कर रहना शुरू कर दिया था। यहां 20 से ज्यादा निर्माण हो गए थे। अफसरों नेे जमीन पर बसे लोगों से सामान हटाने के लिए आधे घंटे की मोहलत दी।

विज्ञापन



कब्जेधारी बारिश के मौसम का हवाला देकर थोड़े दिन का समय मांगने लगे, लेकिन अफसरों ने कहा कि पहले भी इस जमीन से आप लोगों को हटाया गया, फिर बार-बार यहां कब्जा क्यों करने आ जाते है। अफसर जब नहीं माने तो अतिक्रमणकारियों ने सामान समेटना शुरू कर दिया। इसके बाद आधे घंटे में 20 से ज्यादा झुग्गियों को हटाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

फुटपाथों पर कब्जा करने वालों की दुकानें होंगी सील

शहर का यातायात सुधारने के लिए अब प्रशासन और नगर निगम सख्त रवैया अपनाएगा। कई प्रमुख मार्गों के फुटपाथों पर दुकानदार सामान रख देते है और दुकानों पर आने वाले ग्राहक सड़क पर वाहन पार्क कर देेते है। इससे यातायात बाधित होता है। फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों की दुकानें अब सील की जाएगी। कुछ बाजारों मेें शनिवार को इसके लिए चेतावनी देना शुरू कर दी गई है। सोमवार से शहर मेें फुटपाथ मुक्त करो अभियान शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed